उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के नेतृत्व मे बजट पेश किया गया ।सरकार ‘खुशहाल और समृद्ध किसान’ के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उक्त बजट का भाजपा नेता महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बजट एक सशक्त और दूरदर्शी रोडमैप प्रस्तुत करता है,जो कृषि को आधुनिक बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई, तकनीक, भंडारण एवं बाज़ार सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए समर्पित है। यह बजट किसानों के सम्मान, समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मजबूत आधार है।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें