सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व हिंदू परिषद हाथरस द्वारा 101 पानी की टंकियां का लोकार्पण

हाथरस। 

विश्व हिंदू परिषद हाथरस द्वारा तालाब चौराहा स्थित कार्यक्रम स्थल पर “101 पानी की टंकियों का लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भीषण गर्मी के दृष्टिगत पशु-पक्षियों एवं गौवंश के लिए पेयजल की व्यवस्था करना एक पुण्य एवं मानवीय कार्य है। जल संरक्षण एवं जीव-जंतुओं की सेवा के उद्देश्य से स्थापित की जा रही पानी की टंकियां/नाद समाज में सेवा, संवेदनशीलता एवं मानवीय मूल्यों का संदेश देंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पशु-पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों में सभी नागरिकों को बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने जिस उद्देश्य के साथ इस पुनीत कार्य में सहभागिता की है, उसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। आप लोग इस भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का कार्य कर रहे हैं। वास्तव में यह केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि आपके श्रेष्ठ संस्कारों और संवेदनशील सोच का परिचायक है।

जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी अपने परिवार और बच्चों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं। जब बच्चों को भूख या प्यास लगती है तो वे अपनी बात कह सकते हैं, लेकिन बेजुबान पशु अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर पाते। ऐसे में उनके बारे में सोचना तथा उनके लिए पानी और छाया की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य एवं परोपकार का कार्य है। समाज में ऐसे प्रयास ही मानवता को जीवित रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि विश्व हिंदू परिषद एवं समाजसेवियों द्वारा गौशालाओं के लिए पानी की टंकियां एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी दान स्वरूप उपलब्ध कराई जा रही है। इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं एवं समाजसेवियों के प्रति जिलाधिकारी ने हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु अभी प्रारंभ ही हुई है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हमें प्रयास करना चाहिए कि अधिक से अधिक स्थानों पर पशुओं एवं पक्षियों के लिए पानी, छाया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मुहिम में प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो प्रशासन सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...