विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस हर साल 3 मई को मनाया जाता है। यह दिन पत्रकारिता की स्वतंत्रता, प्रेस की आजादी के मूल सिद्धांतों का जश्न मनाने और दुनिया भर में मीडिया की स्वतंत्रता का आकलन करने के लिए मनाया जाता है। अनिकेत गुप्ता के प्रतिष्ठान पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया गया।
वक्ताओं ने पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि यह आम जनता तक अपने समाचार पहुंचाने को लेकर दिन रात किसी की परवाह नहीं करते हैं और यह सबके घर तक समाचार पहुंचते हैं।
पत्रकार साथियों ने विश्व हिंदू परिषद की सराहना करते हुए कहा कि वैसे तो नगर में तमाम ऐसे संगठन है जो कि पत्रकारों को खबर के चलते आमंत्रित करते हैं । अगर कहीं सम्मान की बात आती है तो विश्व हिंदू परिषद एक ऐसा मंच है जिसने आज नगर के पत्रकारों को अपने मंच पर सम्मानित किया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, सह जिला मंत्री पवन वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष राय सिंह यादव, नगर मंत्री मोनू माहेश्वरी, सत्संग प्रमुख विष्णु वार्ष्णेय, नगर उपाध्यक्ष निधीश राज वार्ष्णेय, सह सेवा प्रमुख उदय सक्सेना आदि मौजूद रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें