पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट महिला आरक्षियों के एक माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करके दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में रिक्रूट महिला आरक्षियों के एक माह के व्यवाहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श हिमांशु माथुर,क्षेत्राधिकारी कार्यालय योगेंद्र कृष्ण नारायन,महिला थाना प्रभारी आदि अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।इसके साथ ही उनके द्वारा प्रशिक्षण अवधि के दौरान रिक्रूट महिला आरक्षियों को महिला बीट भ्रमण, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने, महिला हेल्प डेस्क के प्रभावी संचालन, एंटी रोमियो टीम के कार्यों तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला आरक्षियों को शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक रूप से दक्ष बनाना है, जिससे वे भविष्य में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें