सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी ने बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हाथरस । 

जनपदवासियों को बेहतर, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और अस्पताल में उपचार हेतु आए मरीजों एवं तीमारदारों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी की। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, पर्चा काउंटर, चिकित्सक कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे कक्ष एवं ऑक्सीजन प्लांट सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, तथा पाई गई कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने मरीजों की भीड़, कतार व्यवस्था एवं उपचार प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने औषधि संग्रह कक्ष का निरीक्षण करते हुए दवा वितरण पंजिका एवं उपलब्ध औषधियों की समाप्ति तिथि का मिलान किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी परिस्थिति में बाहरी दवाएं लिखने की प्रवृत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी दवा वितरण काउंटरों को सक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को अनावश्यक भीड़ एवं असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में औषधियां उपलब्ध हैं। अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जांच कार्य निर्धारित तिथि एवं सीरियल नंबर के आधार पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए, जिससे किसी प्रकार की शिकायत अथवा आपत्ति की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा जांच संबंधी प्रक्रियाओं को सरल एवं व्यवस्थित बनाया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल सुविधा, बैठने की व्यवस्था एवं कतार प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था को निरंतर सुचारू बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...