ग्राम दुर्जिया में मारपीट व फायरिंग करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

हाथरस।

थाना सादाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सादाबाद ग्राम दुर्जिया मे हुई मारपीट व फायरिंग की घटना कारित करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

अवगत कराना है कि दिनांक 13.05.2026 को थाना सादाबाद पर सूचना दी कि  ग्राम दुर्जिया मे ओमी उर्फ ओमप्रकाश व साथी और मनोज कुमार व अन्य साथी मे गाली गलौज व लाठी डण्डे से मारपीट व एक-दूसरे पर फायरिंग कर रहे है। जिसके सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।  पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार उक्त अभियोग में नामजद व अज्ञात अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा ग्राम दुर्जिया मे दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज एवं फायरिंग की घटना कारित करने वाले 8 आरोपियों ओमी उर्फ ओमप्रकाश पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नगला दुर्जिया थाना सादाबाद जनपद हाथरस , पुष्पे पुत्र विनोद निवासी नगला दुर्जिया थाना सादाबाद जनपद हाथरस ,अमित पुत्र विनोद निवासी नगला दुर्जिया थाना सादाबाद जनपद हाथरस , जितेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी सलेमपुर थाना फतेहपुर सिकरी जनपद आगरा, अमित पुत्र विनोद निवासी नगला दुर्जिया थाना सादाबाद जनपद हाथरस , भूरा उर्फ अंकित पुत्र विनोद निवासी नगला दुर्जिया थाना सादाबाद जनपद हाथरस ,नरेंद्र पुत्र श्रीनिवास निवासी नगला दुर्जिया थाना सादाबाद जनपद हाथरस , विनोद पुत्र नवाब सिंह निवासी नगला दुर्जिया थाना सादाबाद जनपद हाथरस को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार आरोपियों मे से आरोपी जितेन्द्र उपरोक्त  से 1 जिन्दा कारतूस व अभियुक्त नरेन्द्र उपरोक्त से 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पंजीकृत अभियोग*:-

मु0अ0सं0- 191/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(3)/125/109(1)/126(2) बीएनएस व 7/3/25 आर्म्स अधिनियम।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2