ईद-उल-अजहा पर्व के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस बल के साथ सदर कोतवाली से माधुगढ़ी मस्जिद तक पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पैदल फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आवाहन किया। उन्होंने लोगों से शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन द्वारा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें