जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने धर्मेंद्र सिंह चौहान को सिकंदराराऊ का नया उपजिलाधिकारी तैनात किया है। उन्होंने यहां आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान एसडीएम संजय कुमार का स्थानांतरण हरदोई जनपद में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर कर शासन द्वारा गत दिनों कर दिया गया था। धर्मेंद्र सिंह चौहान को सिकंदराराऊ में उप जिला अधिकारी के रूप में दूसरी बार तैनात किया गया है । इससे पहले भी वह यहां उपजिलाधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, जिसके बाद उनका स्थानांतरण हाथरस हो गया था।हाथरस में धर्मेंद्र सिंह चौहान ओसी कलेक्टर एवं न्यायिक पद पर कार्यरत थे। शासन ने जनहित और कार्यहित को देखते हुए जनपद हाथरस में कार्यरत उपजिलाधिकारियों की नवीन तैनाती की है, जिसके तहत उन्हें पुनः सिकंदराराऊ का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तीव्र गति से कराया जाएगा। उनका जोर रहेगा कि प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें