नगर के अमोल चंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को तीन दिवसीय इंजॉय समर कैंप का शुभारंभ हुआ । यह कैंप 21 मई से 23 मई तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें बच्चों के लिए स्विमिंग, बैडमिंटन, कबड्डी, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस ,जुंबा, मेहंदी के एक्टिविटीज में लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं समर कैंप जैसे आयोजन को भी महत्वपूर्ण बताया। यह कैंप विद्यालय की ओर से पूर्णतः निशुल्क आयोजित किया गया है। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और विद्यालय एवं प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय की जमकर प्रशंसा की। इस आयोजन में 20 कोच शामिल रहे। जिन्होंने सभी गतिविधियों का बखूबी संचालन किया।
@#samachar24news




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें