सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के आचार्य एवं छात्र-छात्राओं ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सिकंद्राराऊ रेलवे स्टेशन पर राहगीरों के लिए निःशुल्क ठंडा शरबत वितरण का आयोजन किया।
भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से विद्यालय परिवार ने मिलकर शरबत बनाया व श्रद्धा भाव से वितरित किया।
इस पुनीत कार्य में विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्यगण तथा प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के सेवा-भाव की सराहना की तथा कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सामाजिक दायित्व एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों का विकास करते हैं।
कार्यक्रम में आचार्यगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। यात्रियों ने विद्यालय की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें