जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से देश के बाद अब युवाओं को विदेशों में नौकरी करने का मौका मिल रहा है। सेवायोजन कार्यालय ने सऊदी अरब में सुरक्षित और बेहतर कैरियर बनाने का ऑफर प्रदान किया गया है। इसके लिए सेवायोजन के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर बेरोजगार अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते है। इस बार सऊदी अरब में सुरक्षित और बेहतर कैरियर बनाने के लिए बेरोजगार अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते है।
सऊदी अरब में सुरक्षित और बेहतर कैरियर बनाने के लिए विभिन्न पदो पर भर्ती की जा रही है। जैसे फेब्रीकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर्स, सीएस बेल्डर्स, पाइप फेब्रीकेटर्स, स्ट्रेचुयल फेब्रीकेटर्स, मैकेनिकल टेक्नीशयन,फेब्रीकेशन फोरमैन,मेकेनिकल फिटर सहित कई पदों पर नौकरी के लिए आवेदन शुरू किया गया है। अंग्रेजी के साथ संबंधित देश की भाषा पर अच्छी पकड होनी चाहिए।
जर्मनी में सुरक्षित और बेहतर कैरियर बनाने के लिए विभिन्न पदो पर भर्ती की जा रही है। जैसे जर्मनी में पद नर्स जर्मनी में अस्पताल, क्लीनिक, केयर होम पात्रता-बीएससी. नर्सिंग, जीएनएम फ्रेशर एवं अनुभवी दोनो आयु 20-35 वर्ष वेतन-लगभग 2.25 लाख माह सहित कई पदों पर नौकरी के लिए आवेदन शुरू किया गया है। अंग्रेजी के साथ जर्मन भाषा बी0-2 का ज्ञान भी जरूरी है संबंधित देश की भाषा पर अच्छी पकड होनी चाहिए।
युवाओं के पास कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है। जरूरत पडने पर ट्रेनिंग देने की तैयारी चल रही है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया की किसी को आवेदन में कोई परेशानी हो तो वह सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें