थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की 3 पेन्डल, 1 अंगूठी (पीली धातु) व 16000 रुपये नगद बरामद किये हैं।
अवगत कराना है कि दिनांक 02.05.2026 को वादिया सुनीता देवी पत्नी विजेन्द्र निवासी गढी धर्मी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना दी कि दिनांक 29.04.2026 को अपनी पुत्री के साथ पंन्त चौराहे से एक ई-रिक्शा पकड कर अपनी ननिहाल नगला विजन पंहुची तो देखा कि बैग में रखे सोने–चाँदी के आभूषण नहीं हैं। वादिया की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिकन्द्राराऊ को घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी हुये माल की बरामदगी के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त, ग्राउन्ड इंटेलीजेन्स, टेक्निकल साक्ष्य व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी ओमप्रकाश पुत्र राजपाल सिहं निवासी हिनौना थाना अवागढ जनपद एटा को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिसके कब्जे व निशादेही से चोरी किये हुए 3 पेन्डल, 1 अंगूठी (पीली धातु) व 16000/- रुपये नगद बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ्ताछ करने पर ओमप्रकाश उपरोक्त द्वारा जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि दिनांक 29.04.2026 को हम तीनों (आरोपी, उसकी पत्नी व उसका ममेरा भाई) अपनी मोटरसाईकिल स्पलैण्डर से जलेसर से एक महिला का पीछा कर रहे थे । जब वह महिला जलेसर अड्डे, थाना सिकन्द्राराऊ पर उतरकर टिर्री में बैठी तो मेरी पत्नी व ममेरा भाई राहुल को भी उसी टिर्री में बैठा दिया । रास्ते में मेरी पत्नी विमला देवी ने उक्त महिला को अपनी बातों में उलझाकर बैग की जेब काटकर आभूषण और पैसे चोरी कर लिये थे ।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें