एसओजी टीम, थाना कोतवाली नगर व थाना सासनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या की घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये 25-25 हजार रुपये के इनामिया सहित 3 आरोपी विवेक उर्फ छोटू उर्फ सूरज,विशाल शर्मा व मौनिस कांत शर्मा से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गये तथा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा कॉबिंग के दौरान एक आरोपी मोनू कुशवाह को गिरफ्तार, किया है। जिनके कब्जे से 1 स्विफ्ट गाडी, 4 तमंचा 315 बोर, 6 जिन्दा व 4 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
हाथरस पुलिस द्वारा उक्त घटना में शामिल 6 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा पुलिस द्वारा 5 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा 2 आरोपियों द्वारा दिल्ली में सरेंडर किया जा चुका है।
अवगत कराना है कि दिनांक 07.04.2026 को वादिया श्रीमती नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मण्डी थाना छत्ता कमिश्नरेट आगरा जनपद आगरा द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि अभियुक्तगण द्वारा उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व0 श्री रामप्रकाश शर्मा निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मौहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस का उसका मकान हडपने की नियत से दिनांक 06.04.2026 की रात्रि में हत्या कर दी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचन के क्रम में घटनास्थल थाना कोतवाली हाथरस क्षेत्र का पाए जाने पर मुकदमा उपरोक्त को थाना कोतवाली में स्थानांतरित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अभियोग में नामजद/प्रकाश में आए शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों को निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमो द्वारा लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी। जिसके क्रम आज दिनांक 05.05.2026 को एसओजी टीम,थाना कोतवाली नगर पुलिस,थाना सासनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में शामिल 04 अन्य आरोपी कहीं भागने की फिराक में है । पुलिस टीमो द्वारा आरोपियो की घेराबंदी की गई, जिसके उपरान्त आरोपियो द्वारा अपने को घिरते देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दी गई । पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबीं फायरिंग की गई । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त आज दिनांक 05.05.2026 को एसओजी टीम,थाना कोतवाली नगर,थाना सासनी पुलिस की सुसायत कलां मोड के पास हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 25-25 हजार रुपये के इनामिया 03 आरोपी विवेक शर्मा,विशाल शर्मा व मौनिस कांत शर्मा उपरोक्त के पैर में गोली लगने से तीनो आऱोपी घायल हो गये है । जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया तथा कॉबिंग के दौरान एक आरोपी मोनू कुशवाह को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 0श4 तमंचा 315 बोर, 6 जिन्दा व 4 खोखा कारतूस व एक स्विफ्ट गाडी बरामद हुई है । पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपीगण के नाम विवेक शर्मा उर्फ छोटू उर्फ सूरज पुत्र लाखन सिंह निवासी खमानी गढी थाना सादाबाद जनपद हाथरस , विशाल शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी रामलीला ग्राउंड वाली गली थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस, मौनिस कान्त शर्मा पुत्र अमीय कान्त शर्मा निवासी चित्रकूट बगीची आगरा रोड थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस , मोनू कुशवाह पुत्र दिनेश चन्द कुशवाह निवासी मौहल्ला मुकुंदपुर बिसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त मोनिशकान्त शर्मा* --
01. मु0अ0सं0 430/2020 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
02. मु0अ0सं0 135/2022 धारा 304/323 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
03. मु0अ0सं0 174/2023 धारा 147, 148, 149,302.307,34 भादवि 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
04. मु0अ0सं0 277/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
05. मु0अ0सं0 145/2024 धारा 21/22 एन डी पी एस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
06. मु0अ0सं0 328/2024 धारा 109 (1)/190/191(2)/191(3) 3(5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
07. मु0अ0सं0 114/2025 धारा 21/22 एन डी पी एस एक्ट थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस
08. मु0अ0सं0 73/2025 धारा 109 (1)/190/191(2)/191(3) 3 (5) बीएनएस 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
09. मु0अ0सं0 151/26 धारा 103 (1)/238/190/191(2)/191(3)/61 (2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त विशाल शर्मा उपरोक्त*
01. मु0अ0सं0 99/2016 धारा 120बी/323/354/363/452/506/511 भादवि व 12 पोक्सो अधि० थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
02. मु0अ0सं0 239/2016 धारा 25 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
03. मु0अ0सं0 126/2019 धारा 307/120बी भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
04. मु0अ0सं0151/2019 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
05. मु0अ0सं0 419/2020 धारा 323/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
06. मु0अ0सं0 68/2021 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
07. मु0अ0सं0 90/2022 धारा 323/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हाथस्स
08. मु0अ0सं0 124/2022 धारा 384/452/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
09. मु0अ0सं0 268/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
10. मु0अ0सं0 356/2022 धारा 22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
11. मु0अ0सं0 328/2024 घारा 109 (1)/190/191(2)/191 (3) 3 (5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
12. मु0अ0सं0 315/2025 धारा 115 (2)/351(3) /352 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
13. मु0अ0सं0 151/26 धारा 103 (1)/238/190/191(2)/191(3)/61 (2) वीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
14. मु0अ0सं0 113/2025 धारा 22 एनडीपीएस एक्ट थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस
15. मु0अ0सं0 344/2023 धारा 294 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त विवेक शर्मा उर्फ छोटू उर्फ सूरज उपरोक्त*
1. मु0अ0सं0 296/2024 धारा 323/504/506/188 भादवि व 3(1)द/3(2)(VA) SC/ST थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
2. मु0अ0सं0 373/2024 धारा 110/115(2) बीएनएस थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
3. मु0अ0सं0 534/24 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सादाबाद जनपद हाथऱस ।
4. मु0अ0सं0 73/2024 धारा 323/506 भादवि थाना बलदेव जनपद मथुरा ।
5. 2. मु0अ0सं0 151/26 धारा 103(1)/238/190/191(2)/191(3)/61(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
*अनावरित अभियोग* --
1. मु0अ0सं0 60/26 धारा 103(1), 238 व 61(2) बीएनएस थाना सहपऊ जनपद हाथरस ।
2. मु0अ0सं0 151/26 धारा 103(1)/ 238 /190/191(2)/191(3)/61(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस।
@#samachar24news






एक टिप्पणी भेजें