उप जिलाधिकारी के निर्देश पर शत्रु संपत्ति को प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त

सिकंदराराऊ। 

  ईदगाह के पीछे खाली पड़ी शत्रु संपत्ति को बाउंड्री वाल का निर्माण करा कर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने  कब्जा ध्वस्त करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर अवैध बाउंड्री को गिराकर अवैध कब्जा हटवाया। 

स्थानीय ईदगाह के पीछे गाटा संख्या 1259 क रकवा 0.1270 खाली पड़ी हुई थी। जिस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से बाउंड्री बाल बनाकर कब्जा कर लिया मामला संज्ञान में आने के बाद उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने तहसील दर को निर्देशित किया कि गाटा संख्या 1259 का रकवा 0.1270 मौजा सिकंदराराऊ अंदर चुंगी जो कि शत्रु संपत्ति से संबंधित है जिस पर बाउंड्री बाल का निर्माण कर लिया गया है। अतः तत्काल बाउंड्रीवाल को हटवाकर अवैध कब्जा मुक्त कराया जाए। निर्देश के अनुपालन में नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को तुड़वा दिया गया है ।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2