नगर के मोहल्ला मटकोटा में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी शंभू दयाल शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र विख्यात शर्मा घर पर दरवाजे की कुंडी लगा रहा था। उसी समय विद्युत तार से करंट उतर आया जिससे उसकी मौत हो गई । परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विख्यात की मौत से उसके परिवार में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें