जनता लेखा स्थान, तहसील सिकंदराराऊ पर पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में शोक सभा हुई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक डॉ. के.पी. सिंह ने की तथा संचालन आनंद कुमार सिंह एडवोकेट, भाईचारा सेवा समिति मंडल उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव जी एवं मंडल उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा—
“प्रतीक जी का व्यक्तित्व सादगी, सम्मान और इंसानियत की मिसाल था।
उन्होंने अपने व्यवहार और कर्मों से लोगों के दिलों में जो जगह बनाई, वह हमेशा बनी रहेगी।
वे जीव-जंतुओं से भी अत्यंत प्रेम और स्नेह रखते थे।
आज उनके जाने से मन अत्यंत दुखी है।
प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
शोक सभा में मनोज सविता, देव बघेल, राहुल यादव, श्री निवास यादव, सुनील यादव, नवाब अहमद, सत्यवीर सिंह एडवोकेट, सुधीर कश्यप, मृदुल यादव, श्याम यादव, डॉ. राकेश यादव, मुनीश यादव एडवोकेट, राजकुमार जाटव, रवि बघेल, विनोद कुमार चौहान, जितेंद्र कुमार यादव, हरेंद्र यादव, देवेंद्र बघेल, कृष्णकांत शर्मा, सदर खान शेरवानी, महेश चंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें