वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के तहत जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के सफल आयोजन के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने टेंडर प्रक्रिया को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पुत्रियों के विवाह में सहयोग प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक आवेदन की पात्रता का गहन परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ न मिले तथा कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहने पाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम शासन की संवेदनशील एवं जनहितकारी योजना है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ करें। शासन से जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसके लिये कार्य योजना तैयार कर सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, परीयोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news



एक टिप्पणी भेजें