नगर के मोहल्ला बारहसैनी में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्माणाधीन पानी की टंकी की भूमि के स्वामित्व को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर के एक व्यक्ति ने इस जमीन को निजी बैनामाशुदा बताते हुए उप जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर पालिका का अवैध कब्जा हटाया जाए ।
ऋषि कुमार वार्ष्णेय पुत्र भगवती सहाय निवासी मोहल्ला मटकोटा ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मांग करते हुए कहा है कि नगर पालिका परिषद द्वारा उनकी निजी भूमि पर अवैध कब्जा करके मोहल्ला बारहसैनी में पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है । इस संबंध में 1 नवंबर 2025 को एक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया तक के गाटा संख्या 1775 में 224 वर्ग मीटर जगह का बैनामा हमारे पास है। जिस पर नगर पालिका परिषद के द्वारा पानी की टंकी का अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें आपके द्वारा जगह का सीमांकन भी कराया गया था। लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार की रिपोर्ट प्रस्तुत है। उक्त विषय में हमें कोई भी आज तक राहत नहीं मिली। नगर पालिका परिषद द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कार्य जारी है। अतः मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाए।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें