सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जेवर के गोपाल शर्मा हत्याकांड में हत्यारों पर कार्रवाई के लिए मित्रेश चतुर्वेदी ने दिया 2 दिन का अल्टीमेटम



15 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी


जेवर। 

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी सोमवार को क्षेत्र के गांव बनवारीवास पहुंचे और 15 वर्षीय गोपाल शर्मा के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने गोपाल शर्मा हत्याकांड पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 2 दिन में हथियारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। श्री चतुर्वेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की कि वह स्वयं संज्ञान लेकर इस निर्मम हत्याकांड में हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 15 वर्षीय गोपाल शर्मा 21 मई को अचानक लापता हो गया था। अगले दिन मृतक का शव बरामद हुआ था। हत्यारों ने मृतक के अंग भंग कर दिए ।इस घटना को लेकर मृतक के परजनों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

श्री चतुर्वेदी जैसे ही मृतक गोपाल शर्मा के घर पहुंचे तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश था और सभी लोग एक स्वर में हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई, जिसमें बुलडोजर एवं एनकाउंटर की कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर कोतवाल जेवर भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए  । 

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कोतवाल से 5 दिन में हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी तो कोतवाल ने कहा कि हत्यारों पर कार्रवाई के लिए पुलिस की टीमें लगातार जुटी हुई हैं हमको दो दिन का समय और चाहिए । दो दिन के अंदर पुलिस हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने मौजूद लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि गोपाल शर्मा की जिस तरह हत्या की गई है, यह एक अमानवीय कृत्य है। इसकी जितनी कड़ी सजा दी जाए ,वह कम है। हत्यारों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई होनी चाहिए तथा उनका एनकाउंटर होना चाहिए। ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होना आवश्यक है। गांव के सर्व समाज के लोग चाहते हैं कि हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने लोगों की सहमति से घोषणा की कि दो दिन के अंदर यदि पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो दो दिन बाद हम सब थाने पर धरना देंगे। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के संरक्षक पंडित चेतन शर्मा, ओम दत्त शर्मा, कुलदीप पंडित, उत्तर प्रदेश के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय , ज्ञानेंद्र शर्मा, बुद्धि चंद शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, नारायण दत्त शर्मा, अरुण शर्मा, कृष्णकांत पाराशर, रोहित शर्मा, लखपत, सुरेश चंद शर्मा, रिंकू शर्मा, योगेश शर्मा, अनिल शर्मा, अलीगढ़ जिला अध्यक्ष पुनीत गौड़, उत्कर्षवर्ती पाठक, अनंत चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...