सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी ने दिए विभागीय अधिकारियों को यातायात के नियमों का अनुपालन कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप संचालित करने के निर्देश

हाथरस । 

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात के नियमों का अनुपालन कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों/ब्लैक स्पॉट स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के अवशेष कार्यों को तत्काल गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वाहन चालकों की आँखों की जांच कराने, अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण, अपंजीकृत वाहनों तथा अवैध वाहन स्टैंडो, अभियान चलाकर सड़को पर अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही मार्किंग करने, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं पी0डी0, एनएचएआई को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थलों पर हाई मास्क लाइट, बैरियर, चौड़ीकरण, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर साइनेज, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा हाई रिफ्लेक्टिव पेंट का कार्य गुणवत्तापूर्णढंग से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी ने एआरएम रोडवेज से कहा कि रोडवेज बसों को बस स्टैण्ड पर ही खड़े करने एवं सवारियों को निर्धारित स्थलों पर उताराने-चढाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को तहसील स्तरीय अधिकारियों एवं पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए स्कूली वाहनों, अवैध वाहनों/डग्गामारी वाहनों, ओवर लोडिंग वाहनों की अभियान चलाकर जांच करने के निर्देश दिए। मानक के अनुरूप न पाये जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ट्रेक्टर-ट्रॉली में सुरक्षा की दृष्टि से रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने अथवा पेंट कराने के निर्देश दिए। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों तथा प्रभारी अधिकारी एनएचएआई को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रभारी अधिकारी एनएचएआई आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...