अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चंदपा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 डंपरों को किया सीज
जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के निर्देशानुसार थाना चंदपा पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जिसमें खनन संबंधी आवश्यक अभिलेख एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने आदि के आधार पर 3 डंपरों को नियमानुसार सीज किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें