मदर्स डे" के अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ (रजि.) ने महिला थाना प्रभारी रितु तोमर व अन्य महिला पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित

हाथरस। 

"मदर्स डे" के अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ (रजि.) द्वारा महिला थाना प्रभारी रितु तोमर व अन्य पुलिस कर्मचारियों को महिला थाना पहुंचकर सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने महिला थाना प्रभारी के उत्कृष्ट कार्यों, महिला सुरक्षा के प्रति समर्पण तथा समाज में महिलाओं को न्याय दिलाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी द्वारा अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियंशी वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय एवं अंजू वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य से वार्ता कर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस सदैव महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2