धूमधाम के साथ हुआ सिकंदराराऊ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

 भूतेश्वर कॉलोनी में विशाल क्षत्रिय सम्मेलन और महाराणा प्रताप शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के साथ-साथ बाहर से भी बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया।

आयोजन के दौरान क्षत्रिय बंधुओं को केसरिया पगड़ी पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई युवा कमर में तलवार बांधे और उन्हें लहराते हुए भी दिखाई दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुहु।  कार्यक्रम का संचालन आयोजक निशांत चौहान ने किया, जिन्होंने सभी क्षत्रिय बंधुओं को केसरिया पगड़ी पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और वीरता को याद किया। महाराणा प्रताप जैसा वीर योद्धा इतिहास में दूसरा पैदा नहीं हुआ। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप की वीरता की गाथाओं को प्रेरणादायक बताया और समाज को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, सामाजिक कुरीतियों का त्याग करने तथा समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

इसके बाद फूलों से सजी बग्गी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग हाथों में केसरिया पताकाएं लेकर शामिल हुए। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा बस स्टैंड, जीटी रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः भूतेश्वर कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान जयपाल सिंह चौहान, धर्मेंद्र जादौन, महेंद्र सिंह सोलंकी, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, हसायन ब्लॉक प्रमुख डीपी सिंह , निशांत चौहान, हरवीर सिंह, सोनू चौहान (जिला पंचायत सदस्य), विवेकशील राघव,सभासद राकेश सेंगर , संदीप जादौन, पुनीत चौहान, पंकज गुप्ता, विक्की राइडर, विशाल चौहान, विजय प्रताप सिंह, जितेंद्र पचौरी, विपिन लाल, ओमप्रकाश सिंह, बबलू सिसोदिया, बबलू यादव, हैप्पी राघव, अजय चौहान, गौरव सिसोदिया, अमन सिसोदिया, विजयवीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2