युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी हकीकत एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराने हेतु आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय, भारत सरकार मेरा युवा भारत हाथरस व जिला पूर्ति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की जमीनी हकीकत एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराने हेतु आयोजित 5 दिवसीय 11 से 15 मई 2026 प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण में सूरज कुमार, सौरभ कुमार, अम्बे रावत, धर्मवीर सिंह, संदीप कुमार, रामू दीक्षित एवं दीपक कुमार ने प्रतिभाग किया और निर्धारित अवधि में प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत किसान पंजीकरण, क्रय विक्रय, गुणवत्ता जांच, भंडारण, राशन वितरण प्रक्रिया, पात्र लाभार्थियों की पहचान, पारदर्शिता तंत्र, निरीक्षण व्यवस्था तथा विभागीय कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर कार्य प्रणाली को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली की वास्तविक समझ प्रदान करते हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें अपने अनुभवों का उपयोग समाज के हित में करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
@#samachsr24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें