नगर के मोहल्ला मटकोटा में उधारी के रुपये मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि नामजदों ने दुकानदार से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दी गई तहरीर में कपिल गुप्ता पुत्र रतनलाल गुप्ता ने बताया कि वह मोहल्ला मटकोटा में अपनी दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे फैज पुत्र इफ्तिगार उर्फ नाना, जैद पुत्र इफ्तिगार तथा एक अन्य युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। वहां आते ही तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब कपिल गुप्ता ने उनसे अपने उधार के 525 रुपये मांगे तो आरोपी भड़क गए और विवाद बढ़ गया।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने एकजुट होकर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्होंने बताया कि जब वह खुद को बचाने के लिए दुकान से भागने लगे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने थाना पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें