सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हाथरस । 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा दिनांक 21 मई 2026 को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025) को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चंद्र ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहकर परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की गहन जांच (फ्रिस्किंग) कराने तथा किसी भी प्रकार की नकल सामग्री अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को अंदर जाने से रोकने के निर्देश दिए। महिला परीक्षार्थियों की जांच केवल महिला कर्मियों द्वारा कराए जाने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही कार्यदायी संस्था को सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं टीवी स्क्रीन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी जाए, जिससे परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क एवं अनुशासित रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। 

जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025) दिनांक 21 मई (गुरुवार) को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। जनपद हाथरस में परीक्षा हेतु 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिन पर कुल 3408 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का संचालन कार्यदायी संस्था एवं परीक्षा सुरक्षा कार्यदायी संस्था के जनपद प्रतिनिधियों की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर मानक के अनुसार आवश्यक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है। 

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारी, संस्था द्वारा नामित ऐजेंसी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...