सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एटा रोड पर खड़े ट्रक से भरी रोडवेज बस,  में बैठे 32 यात्री घायल

   सिकंदराराऊ एटा रोड स्थित गांव रतीभानपुर के पास अनियंत्रित गति से जा रही रोडवेज बस सड़क पर खड़े ट्रक में जाकर भिड गई । जिससे बस में सवार 32 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया। शनिवार की रात को 1:00 बजे सिकंदराराऊ के क्षेत्र रतीभानपुर के निकट हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी । यात्रियों के मुताबिक यह बस हरदोई से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सिकंदराराऊ के क्षेत्र में गांव रतीभानपुर के पास खड़े ट्रक में पीछे से मार दी । जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल और 32 सवारी घायल हो गईं। मौके पर सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ पुलिस व 108 की कई एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सिकंदराराऊ सीएचसी पहुंचाया गया। दुर्घटना में बस ड्राइवर सलीम तथा नीरज पुत्र संजय निवासी हरदोई, सुमित पुत्र इंद्रजीत निवासी हरियापुर जिला हरदोई ,विजय सिंह पुत्र हरिश्चंद्र जिला हरदोई ,गंगा पुत्र विनोद ग्राम ललितपुर जिला हरदोई, अजीत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह चौहान जिला हरदोई, अरुण सिंह सनोवर बिंद जिला हर...

तीन महिलाओं को सवारी के रूप में कार में बिठाकर लाखों रुपए के आभूषण ठगे अलीगढ़ से जलेसर शादी समारोह में जा रही थी महिलाएं 

 सिकंदराराऊ जलेसर रोड पर शनिवार को सवारी के रूप में कार में बिठाने के बाद महिलाओं से कार सवार युवकों ने लाखों रुपए के गहने ठग लिए और महिलाओं को रास्ते में उतार कर भाग गए। महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी किए जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। ठगी की शिकार महिलाएं अलीगढ़ से जलेसर एक शादी में शामिल होने के लिए जा रही थीं। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में छानबीन की और रास्ते में कई जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मिथलेश वार्ष्णेय पत्नी रमेश चंद्र वार्ष्णेय, विजय पत्नी गोपाल वार्ष्णेय ठेकेदार तथा इंदू वार्ष्णेय निवासी मानिक चौक अलीगढ़ अपने दो बच्चों के साथ जलेसर रिश्तेदारी में शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रही थीं। कोतवाली के स स्थित जलेसर बस स्टैंड पर जलेसर जाने के लिए तीनों महिलाएं एक प्राइवेट बस में बैठ गईं । तभी कार सवार दो युवकों ने इन तीनों महिलाओं को जलेसर जाने के लिए अपनी कार में बिठा लिया। उसके बाद कुछ दूरी पर चलकर पुरदिलनगर नहर के समीप कार सवार बदमाशों ने...

आक्रोशित लोगों ने जुलूस निकालकर की दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग

 सिकंदराराऊ कस्बा पुरदिलनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की मांग को लेकर लोगों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए आरोपियों को फांसी तथा पीड़िता को न्याय देने की मांग की । किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने कस्बा पुरदिलनगर में शनिवार की शाम को नारेबाजी के बीच जुलूस निकाला। आक्रोशित लोगों ने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। लोग हाथों में पीड़िता को न्याय दो नारे लिखे बैनर लेकर चल रहे थे। 13 वर्षीय किशोरी के साथ चार दिन पूर्व एक युवक ने दुष्कर्म किया था। बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो उसे तमंचे के बल पर धमकाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। मां ने इस युवक और उसके भाई के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना से कस्बा पुरदिलनगर के लोगों में आक्रोश है। शनिवार की शाम को बड़ी संख्या में लोगों ने कस्बे में जुलूस निकाला और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। जुलूस में रिंकू अहेरिया , गंगाराम कुशवाह , दिवाकर , आदेश कुशवाहा, चंद्रकांत कुशवाहा, श्याम कुशवाह, विजय कुशवाह , कल्लू , संदी...

*स्कूली छात्र छात्राओं को टैबलेट ,स्मार्ट फोन किये गए वितरि*उपजिलाधिकारी और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने टैबलेट,स्मार्ट फोन किये वितरित

 * स्कूली छात्र छात्राओं को टैबलेट ,स्मार्ट फोन किये गए वितरि*उपजिलाधिकारी और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने टैबलेट,स्मार्ट फोन किये वितरित। टैबलेट,स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे  एटा जनपद के अलीगंज स्थित बी .पी सिंह डिग्री कालेज में आज स्कूली छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किये गए। टेबलेट स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन अलीगंज रोड स्थित बीपी सिंह डिग्री कॉलेज में किया गया। अलीगंज परगना के उप जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह विकासखंड अलीगंज के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रत्न शाक्य,अलीगंज विधानसभा के विधायक सत्यपाल सिंह के पुत्र सूरज राठौर ने संयुक्त रूप से छात्र -छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किये। टेबलेट स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम से पहले विद्यालय के सचिव विजय पाल सिंह ने एसडीएम अलीगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य , और विधायक पुत्र को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान 275 स्कूली छात्र और छात्राओं को टेबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए। बी पी सिंह डिग्री कॉलेज में बीए बीएससी एमए और एमएससी के फाइनल ईयर...

*एंटी रोमियो स्क्वाड,मिशन शक्ति के तहत चलाया गया जागरुकता अभिया  गाँव-गाँव जाकर पुलिस ने महिलाओं,बालिकाओं को कियाया जागरूक 

 शासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नम्बरों की दी गई जानकारी* *महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन की ओर से चलाया जा रहा है अभियान* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्त्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वायड के तहत एटा जिले के अलीगंज थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने अलीगंज थाना क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया । महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित कर शासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1076, 181, 1090, 112,108,102 के बारे में जानकारी मुहैया कराई। जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी ने स्कूल जाने आने वाली बालिकाओं को जागृत करते हुए बताया कि अगर उन्हें रास्ते में आते जाते समय शोहदों से कोई पररशानी है या उनको लड़के छेड़ते हैं,या भद्दी-भद्दी फब्तियां कसते है तो ऐसे समय में इन नंबर का प्रयोग किया जा सकता है उन्होंने बताया कि 15 मिनट के अंदर हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से पुलिस उनकी सहायता हेतु तत्काल मौके पर पहुंचेगी और उनकी मदद करेगी। वहीं मिशन शक्ति के तहत जागरूक करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के अंदर किसी भी महिला ...

 दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को भेजा जेल 

सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर नगर के पंत चौराहे पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से दहेजहत्या के मामले में वांछित चल रहे एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गत 2 मार्च को डालचन्द्र पुत्र ल्होरे सिंह निवासी गांव भेमती थाना गोण्डा जनपद अलीगढ़ ने रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने अपनी पुत्री सरिता देवी की शादी क्षेत्र के गाँव बारमऊ निवासी राहुल कुमार पुत्र अमर सिंह के साथ दान दहेज देकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ 10 मार्च 2016 को की थी। शादी के कुछ दिन तक ससुरालीजनों का व्यवहार बढ़िया रहा। बाद में ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक स्विफ्ट कार की मांग करने लगे। मांग पूरी होने पर ससुरालीजन विवाहिता के साथ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इस दौरान विवाहिता ने एक पुत्र को भी जन्म दिया । दहेज लोभियों ने दहेज की मांग न पूरी होने के चलते हुए विवाहिता के साथ गत 25 फरवरी को जमकर मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में गांव के ही लोगो ने सरिता के पिता को फोन पर सूचना दी कि ससुरालीजनो ...

पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

 सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । कोतवाली पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली में पीड़िता किशोरी की मां ने दो सगे भाइयों पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने कहा था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री गुरुवार की सुबह 9 बजे करीब सामान खरीदने को गई थी। उसी दौरान पुत्री को घर ले जाकर उसके साथ दोनो ने दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी सौरभ व जसवंत उर्फ छोटू पुत्रगण कृष्ण कांत निवासी मोहल्ला ललता गेट पुरदिलनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । जहाँ से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि एक महिला की सूचना पर तत्काल थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा मय फोर्स के मौके पर पहुँचकर घटना के बारे में जानकारी कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । परिजनों की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में ना...

आईपीएस वर्मा एवं बबलू सिसोदिया ने किया अंबेडकर जयंती सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ

 सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेरिया खुर्द में बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एटा पीएसी के सेनानायक आदित्य प्रकाश वर्मा आईपीएस एवं ग्राम प्रधान संगठन की जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने संयुक्त रुप से बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर अतिथियों ने किया । मुख्य अतिथि आदित्य प्रकाश वर्मा ने लोगों से आव्हान किया कि आप सभी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए गए मार्गों का अनुसरण कर शिक्षित बनकर समाज का उत्थान करें। यही उनकी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान जय नारायण, रामकिशन, विजय सिंह, राजवीर सिंह ने आगंतुक अतिथियों मुख्य अतिथि आदित्य प्रकाश वर्मा, बबलू सिसोदिया , पूर्व सभासद चेतन शर्मा, दिलीप ठाकुर आदि का शॉल ओढ़ाकर फूल माला पहनाकर बाबा साहब का छवि चित्र देकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश चंद, रामनिवास, जयपाल सिंह, राधेश्याम, मनोज कुमार, उपदेश सिंह ,शंकर पाल, र...

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने कराया 100 महिलाओं का माइक्रो डोनेशन

 सिकंदराराऊ भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा का शनिवार को सिकंदराराऊ आगमन पर पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने 100 महिलाओं का माइक्रो डोनेशन कराया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से माइक्रो डोनेशन अभियान छह अप्रैल से चलाया जा रहा है। सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा माइक्रो डोनेशन अभियान छह अप्रैल से शुरू किया गया है। उसी के तहत 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत कैंप लगाकर लोगों का स्वैच्छिक डोनेशन किया गया। श्रीमती वर्मा ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित है। भाजपा सरकार में महिलाए एक समान भागीदारी करती है। भाजपा की करनी व कथनी में कोई अंतर नही है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य करती है। इस दौरान उन्होंने 100 महिलाओं का माइक्रो डोनेशन कराया। स्वागत करने वालों में श्रीमती कमलेश शर्मा, आरती त्रिवेदी, यशोदा वार्ष्णेय, राधा गुप्ता, सुशीला चौहान, मीना कुशवाहा ,कमलेश कुशवाहा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

 प्रसूता महिला ने एम्बुलेंस में दिया एक शिशु को जन्म 

सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला बक्शी निवासी एक प्रसूता महिला ने शनिवार को रास्ते में 108 एम्बुलेंस में एक शिशु को जन्म दिया। बाद में महिला चिकित्सक द्वारा प्रसूता को उपचार दिया गया। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य है। गांव नगला बक्शी निवासी रामा देवी पत्नी तारा सिंह को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस को फोन कर सूचना दी गई। सूचना पर एम्बुलेंस पहुँच गई। परिजन प्रसूता को प्रसव के लिए 108 एम्बुलेंस में लेकर सीएचसी के लिए रवाना हुए। उसी दौरान प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। जैसे ही एम्बुलेंस गांव सूसामई के समीप पहुँची। उसी दौरान प्रसूता महिला ने रास्ते में ही एम्बुलेंस के अंदर एक नवजात शिशु को जन्म दिया। एम्बुलेंस में महिला का प्रसव ईएमटी देवेश यादव एवं आशा गुड्डी देवी ने कराया। नवजात शिशु के जन्म लेने के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां महिला चिकित्सक ने जच्चा बच्चा दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान जच्चा बच्चा दोनों ही...

भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के मंडल महासचिव ने कराया अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गाय का उपचार

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव गंथरी शाहपुर के पास माछुआ रजवाह पर एक गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 5 दिन से गाय घायल अवस्था में वहीं पड़ी हुई है । भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के मंडल महासचिव पंडित सोनू शर्मा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायल गाय को खाई से बाहर निकलवाया तथा पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गाय को अस्पताल अथवा गौशाला में ले जाकर उपचार करने के बजाए घटनास्थल पर ही छोड़ दिया गया। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है । बता दें कि गांव गंथरी शाहपुर के पास 5 दिन पूर्व एक गाय को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी । वाहन की टक्कर से गाय सड़क के किनारे खाई में जा गिरी । जिससे उसकी पीठ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। जब इसकी जानकारी भारतीय गौरक्षा वाहिनी के मंडल महासचिव पंडित सोनू शर्मा को हुई तो उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायल गाय को खाई से बाहर निकलवाया तत्पश्चात पशु चिकित्सा अधिकारी को फोन करके गाय का उपचार कराया । लेकिन इसके बाद गाय को गौशाला अथवा पशु चिकित्सा केंद्र भिजवाने के बजाय पशु च...

 गांव खेडिया में धूमधाम से हुई बाबा साहब की प्रतिमा की स्थापना

   सिकंदराराऊ ग्राम खेडिया में संबिधान शिल्पी डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना धूमधाम के साथ की गई। इस अवसर पर गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसका शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं फीता काटकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय एवं ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने किया। विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए जीवन पर्यंत प्रयास किए और हमेशा शोषित तथा पीड़ित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत रहे। इस अवसर पर विष्णु वार्ष्णेय, ब्रज बिहारी कौशिक, मोनी स्वर्णकार, धीरज वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, जयपाल वर्मा , जयनारायण पूर्व प्रधान, राम किशन, विजय सिंह, राज वीर सिंह, रमेश चंद्र, रामनिबास, राधेश्याम, मनोज कुमार, उपदेस कुमार , शंकर पाल , रामजीलाल आदि थे ।

कला वीथिका एवं विज्ञान प्रदर्शनी में तल्हा खान ने हासिल किया प्रथम स्थान 

 सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला दमदमा निवासी ताल्हा खान को अलीगढ़ महोत्सव में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कला वीथिका एवं विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान मिलने पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है । वह एएमयू एबीके हाई स्कूल बॉयज के कक्षा 7 के छात्र हैं। वह शुरू से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं और कई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा अवार्ड जीत चुके हैं। वह इस समय यहाँ अपने नाना सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हाजी मास्टर अहमद हुसैन मौलाना के पास रह रहे हैं।

भगवान परशुराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित की बैठक

 सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव माड़ी में भगवान परशुराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह को लेकर एक बैठक मंदिर प्रांगण में वयोवृद्ध बच्चूमल पंडित जी की अध्यक्षता एवं निरंजन लाल शर्मा के संचालन में संपन्न हुई । बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आगामी 3 मई को परशुराम जयंती पर मंदिर प्रांगण में प्रकांड विद्वानों , आचार्यों द्वारा विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान एवं यज्ञ करके मूर्ति को प्रतिष्ठित किया जाएगा । कार्यक्रम में पूर्व सांसद , जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय एवं ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, समाजसेवी धीरज पांडेय कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता हेतु भाजपा प्रबुद्ध वर्ग के जिला संयोजक डॉ अरविंद भारद्वाज, ब्राह्मण नेता आकाश दीक्षित, परशुराम सेना के अध्यक्ष मयंक उपाध्याय, महामंत्री सजल पंडित , कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक रवि उपाध्याय ,आकाश पचौरी टीम के साथ क्षेत्र के गांवों में जाकर कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। बैठक में प्रधान मुकेश शर्मा , शंखमुनि , पंडित बलराम पचौरी , विद्याराम मास्टर , अशोक दीक्षित , बृजेश उपाध्याय , छेदालाल...

पुरदिलनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज

 सिकंदराराऊ कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर में गुरुवार को सामान लेने गई एक 13 वर्षीय किशोरी को नामजद युवक बहला फुसला कर अपने घर ले गया इसके बाद आरोपित दो भाइयों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला । किशोरी की तलाश करते हुए जब उसकी माँ युवक के घर पहुँची । जहाँ आरोपी के भाई ने पीड़िता की माँ पर तमंचा तान कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने कोतवाली में दो नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कस्बा पुरदिलनगर निवासी पीड़िता किशोरी की माँ ने रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि गुरुवार की सुबह 9 बजे करीब उसकी 13 वर्षीय पुत्री सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। उसी दौरान मोहल्ला निवासी युवक किशोरी को रास्ते से अपनी बातों में बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी की तलाश करते हुए उसकी माँ आरोपी के घर पहुँची। जहाँ आरोपी के भाई ने उसके ऊपर तमंचा तान कर गालियां देते हुए कहा कि मामले की कोई रिपोर्ट दर्ज कराई तो तुझे व तेरे परिवार को जान से...

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुमा अलविदा की नमाज 

 सिकंदराराऊ शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा के साथ अदा की गई। नगर में पुरानी तहसील पर स्थित शाही जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों पर अल्लाह की इबादत में हजारों रोजदारों के सिर झुके और मुल्क की बेहतरी एवं देश में अमन चैन की दुआएं मांगी । अलविदा जुमा की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करते हुए इस बार अलविदा जुमा की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी गई । पाक माह रमजान का आखिरी जुमा शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज शांति पूर्ण माहौल में अदा की गई। अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। जुमा अलविदा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अलविदा जुमा की नमाज के लिए सुबह से ही बच्चे उत्साहित रहे। कस्बा में शाही जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में हजारों रोजदारों ने अल्लाह की इबादत में सिर झुका कर देश के अमन चैन एवं देश में फैली महामारी के खात्मे की दुआएं मांगी। नमाज के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों पर पुलिस एवं पीएसी बल तैनात रहा। पुलिस ...

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की समस्याओं को लेकर एसडीएम को व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन 

 सिकंदराराऊ उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजी सिकन्दराराऊ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में व्यापारियों की कठिनाइयों के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक मांग पत्र उपजिला अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑनलाइन खाद्य पदार्थ सप्लाई किये जाने वाले सामान की क्वालिटी की जांच बाजारों से दुकानदारों के भरे जा रहे सेम्पलिंग के समान के अनुपात में ही की जाए। मल्टीनेशनल कंपनी के ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाले डिलीवरी मैन के लिए फूड लाइसेंस अनिवार्यता की जाए। लाइसेंस रिनुअल में विलंब शुल्क लाइसेंस की तारीख समाप्त होने से 1 माह पूर्व लगाया जा रहा है। आग्रह है कि विलंब शुल्क लाइसेंस की अंतिम तिथि समाप्त होने के उपरांत ही लगाया जाए। पैकिंग के सामान का सैंपल फेल होने पर रिटेलर को भी अपराधी मानकर मुकदमा चलाया जाता है, जबकि पैकिंग के सामान में रिटेलर किसी तरह की कोई मिलावट नहीं कर सकता। इसलिए रिटेल के व्यापारी को बिल दिखाने पर मुकदमे में अपराधी के स्थान पर गवा...

दूसरे दिन भी जारी रही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल 

एटा/निधौली कला। नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारी की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी गई जिसकी वजह से कस्बा में सफाई बिजली व्यवस्था पेयजल व्यवस्था का कोई भी कार्य नहीं हुआ। वहीं दूसरी तरफ संविदा कर्मचारी और स्थाई कर्मचारियों के एक दल ने जिला अधिकारी को छः सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें दो माह से रुके हुए वेतन बोनस और पांच वर्षो से सर्दी गर्मी की कोई भी वर्दी नहीं मिली है पेंशन जैसी समस्याएं रखी गई हैं जबकि मूलभूत से एक कर्मचारी की मौत हुए दो साल हो गए है मगर उसकी पत्नी को 2 वर्षों से अब तक पेंशन उपलब्ध नहीं हो पाई है जिससे घर चलना मुश्किल हो गया है अशोक बाल्मीक सफाई कर्मचारी ने बताया अगर 36 घंटे के अंदर शासन प्रशासन ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो नगर पंचायत के समस्त स्टाफ हड़ताल पर जा सकते है। इसके लिए हमें मजबूर न करें हम सभी आला अधिकारियों से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करते हैं। सफाई व्यवस्था नगर पंचायत में मुक्ता जा रहा है राजीव कुमार खूब सिंह उमेश चंद्र धर्मेंद्र शर्मा अर्जुन अभिषेक नीलकमल राजीव वर्मा विजेंद्र राजू वेद प्रकाश नेपाल ओंकार आदि।

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति मिशन ब्लाक स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

 एटा । जनपद के सकीट ब्लाक में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति मिशन उत्तर प्रदेश शासन स्वजन फाउंडेशन लखनऊ के माध्यम से ब्लाक स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम सम्मानित पदाधिकारी गणों की उपस्थित में संचालित किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घर घर पानी की टोंटी तथा शौचालय के उपयोग तथा अनिवार्यता को प्रेरित करके बताया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा तथा सहायक खण्ड विकास अधिकारी संजय शर्मा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत एवं उमाशंकर अध्यक्ष और दिनेशचन्द्र मिश्रा और ब्लॉक मिशन प्रबंधक वीना शर्मा के द्वारा जल निगम उत्तर प्रदेश के ग्रामीण स्वच्छता मिशन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया गया। इसमें स्वजन फाउंडेशन के क्वार्डीनेटर हरिओम सिंह ने संचालन किया। इस कार्यक्रम के अंत में खण्ड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर टीमों को ग्राम पंचायतों में रवाना किया। कार्यक्रम स्वजन फाउंडेशन लखनऊ की तरफ से कराया गया।

चेकिंग अभियान में 5 बसों तथा 3 ट्रक का किया गया चालान एटा। जनपद में अनाधिकृत वाहनो के संचालन की रोकथाम के लिये 

  चेकिंग अभियान में 5 बसों तथा 3 ट्रक का किया गया चालान एटा। जनपद में अनाधिकृत वाहनो के संचालन की रोकथाम के लिये जिलाधिकारी, द्वारा गठित की गयी विभिन्न विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गाे पर चेंकिग अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न मार्गों पर अनाधिकृत संचालन करती पायी गयी वाहनों की रोक-थाम के लिये गठित टीमो ने सघन चेंकिंग अभियान चलाया, जिसमें 5 बसों तथा 3 ट्रक का चालान किया गया तथा 6 बसों को मण्डी चौकी थाना कोतवाली नगर एटा में निरूद्ध कर दिया गया। रोडवेज रंग में रंगी 5 बसों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज निरूद्ध की गयी वाहनों में से 5 वाहनों के विरूद्ध रोडबेज रंग में रंगी तथा अन्य अभियोगों में बसों के विरूद्ध सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीएसआरटीसी ने सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उक्त अभियान दल में शिवकुमार उप जिलाधिकारी सदर, कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सीओ सदर, एआरटीओ प्रशासन हेमचन्द्र सिंह गौतम, राजेश यादव सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीएसआरटीसी डिपो व यातायात उप निरीक्षक बचान सिंह शाक्य द्वारा मार्ग पर संचालित अनेक वाहनों को सघनता से चेक किया और ...

परिवार से बिछड़े मासूम का एक बार फिर खाकी बनी सहारा 

 एटा- थाना‌ अलीगंज पुलिस द्वारा अपने परिवार से बिछड़े 6 वर्षीय मासूम को आपरेशन मुस्कान के तहत अथक प्रयास के बाद परिजनों से मिलाया। थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दौरान गश्त करते समय डाक बंगला तिराहा के पास एक 06 वर्षीय बच्चा रोता हुआ मिला, जो अपना नाम पता बताने में असर्मथ था। आसपास लोगों से उक्त बच्चे के परिजनो के बारे मे जानने का प्रयत्न किया किन्तु कोई सफलता हासिल नही हो सकी। तब अलीगंज पुलिस द्वारा एस-10 तथा डायल 112 के माध्यम से कस्बा अलीगंज के समस्त मौहल्ले वालों से वार्ता कर काफी प्रयास के बाद उक्त बच्चे के परिजनों के बारे में पता चल सका। जिसके बाद बच्चे को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की परिजनों तथा आमजन द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गई।

गांव देवीपुर में सार्वजनिक भूमि पर हुए अवैध निर्माण पर चलाया प्रशासन ने बुलडोजर 

 सिकंदराराऊ तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के गांव देवीपुर में ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे 40 वर्ष पुराने अवैध कब्जे एवं पक्के निर्माण को जेसीबी द्वारा ध्वस्त करा दिया। गांव देवीपुर में 40 वर्ष से गांव के गंगा सिंह ने ग्राम समाज की भूमि, सार्वजनिक चकरोड पर पक्का मकान बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था । उक्त मामले की शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रशासन से की गई थी । ग्रामीणों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने अवैध कब्जे को ध्वस्त कराने के निर्देश दिये। जिसके फलस्वरूप नायब तहसीलदार अजय कुमार संतोषी, लेखपाल नवनीत कुमार भारद्वाज व दीपक चौधरी पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। राजस्व टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जा ध्वस्त करा दिया गया। अवैध कब्जा हटाने के बाद राजस्व टीम द्वारा ग्राम प्रधान मानपाल सिंह को भूमि पर दखल सौंप दिया गया।

सिकंदराराऊ में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ से जताया आक्रोश

   सिकंदराराऊ नगर में कई दिन से हो रही अघोषित विद्युत कटौती के चलते लोग खासे परेशान हैं । मंगलवार को विद्युत कटौती की समस्या को लेकर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत एसडीओ से मिला और कंट्रोल रूम से मिल रही सप्लाई का रोस्टर चेक किया तथा रोस्टर के मुताबिक सप्लाई न मिलने पर नाराजगी जताते हुए एसडीओ को आपूर्ति में सुधार करने के लिए चेतावनी दी। पंकज गुप्ता ने कहा कि कंट्रोल रूम से पर्याप्त बिजली मिल रही है लेकिन स्थानीय स्तर पर विद्युत अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीओ को धार्मिक स्थलों पर लगे ऐसी के बारे में अवगत कराया गया जिससे अतिरिक्त लोड बढ़ा हुआ है ,जबकि ऐसा कोई आदेश नहीं है कि धार्मिक स्थलों पर बिना कनेक्शन के एसी का उपयोग किया जाए। वहीं बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों के जनता के प्रति खराब व्यवहार को लेकर भी प्रतिनिधि मंडल ने आक्रोश व्यक्त किया और बिजली कर्मचारियों के व्यवहार में शीघ्र सुधार करने के लिए हिद...

महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज में अमृत महोत्सव में बताया क्रांतिकारियों का इतिहास 

 सिकंदराराऊ मंगलवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'आजादी का अमृत महोत्सव' प्राचार्या डॉ. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में मनाया गया। इस बार अमृत महोत्सव का विषय '' सरदार भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त का व्यक्तिव एवं उनकी शिक्षाएं" था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. हिमांशु राय ने क्रांतिकारी आंदोलनों में भगत सिंह एवं बटुकेश्वर दत्त द्वारा दिए गए योगदान पर समग्र प्रकाश डाला तथा छात्र-छात्राओं को उनकी शिक्षाओं से परचित कराया । डॉ. अजब सिंह ने भी भगत सिंह के आदर्शों को छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैफाली सुमन ने सरदार भगत सिंह के भारत की आजादी के विज़न, उनकी भारत निर्माण की सोच तथा उसकी प्राप्ति हेतु उठाये गए प्रयासों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया तथा छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में दुष्यंत, शिवकुमार, फरमान आदि छात्रों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन वी.पी. सिंह ने किया तथा उन्होंने बटुकेश्वर दत्त के जीवन से सम्बंधित कुछ घटनाओं को छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। ...

 अज्ञात चोर श्रेयस ग्रामीण बैंक से महिला कर्मी का हैंड बैग ले उड़ा 

सिकंदराराऊ श्रेयस ग्रामीण बैंक में अज्ञात चोर संविदा कर्मी का हैंड बैग उठाकर ले गया। जिसमें 1 लाख रुपये का चेक तथा चेक बुक एवं पासबुक और 6 हजार नगद रखे हुए थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित संविदा कर्मी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आरती शर्मा पत्नी प्रभात कुमार शर्मा निवासी गांव नाई नगला ताहर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि वह श्रेयस ग्रामीण बैंक भूतेश्वर कॉलोनी सिकंदराराऊ में संविदा कर्मी है तथा 26 अप्रैल 2022 को दोपहर 1:30 बजे करीब जब वह बैंक में कार्य कर रही थी । उसी दौरान उनके पास रखा हैंडबैग जिसमें एक लाख रुपये का पंजाब नेशनल बैंक का चेक तथा दो पासबुक और चेक बुक एवं 6 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। कोई अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर बैग को उठाकर ले गया। काफी तलाश करने के बावजूद बैग का कोई पता नहीं चल सका है।

सिकंदराराऊ पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा 

सिकंदराराऊ कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार करके कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैध के आदेशानुसार अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्ज़े से चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ हैं ज्ञात हो कि गत 24 अप्रैल 2022 को शराफत अली पुत्र उस्मान अली निवासी मोहल्ला दमदमा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना दी गई कि उनके पडोसी रहीश निवासी उपरोक्त ई-रिक्शा चलाते है । कुछ अज्ञात लोग उनको कोल्डड्रिंक में मिलाकर नशीली गोलियां खिलाकर उनका ई-रिक्शा चोरी कर ले गये हैं । जिसके संबंध में तहरीर के आधार पर थाना सिकंदराराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गय...

बिना अनुमति के न निकालें शोभायात्रा और जुलूस: सीओ 

 सिकंदराराऊ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बैद्य के निर्देशन में आगामी त्यौहारों व शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर क्षेत्र के गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया । मीटिंग के दौरान तहसीलदार सुशील कुमार ,प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, नायब तहसीलदार अजय कुमार संतोषी, और बिजली विभाग व नगरपालिका आदि के अधिकारी व कर्मचारीगण व क्षेत्र के सम्भ्रान्तव गणमान्य व्यक्ति व धर्मगुरू आदि उपस्थित रहे । इस दौरान मीटिंग में उपस्थित सभी सम्भ्रान्त गणमान्य व्यक्तियों व धर्मगुरूओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुनकर सभी से फीडबैक लिया गया तथा आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण एवं शान्तिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाने हेतु अपील की गयी । मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि आगामी त्यौहार में किसी भी प्रकार का कोई भी विवाद उत्पन्न न होने पाए तथा आसपास होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें जिससे त्यौहारो के दौरान कोई बड़ा विवाद उत्पन्न न हो सके । सार्वजनि...

बाइक सवार लुटेरों ने आंगनवाडी कार्यकत्री से 40 हजार रुपये से भरा बैग और कुंडल लूटे 

   सिकंदराराऊ मीटिंग से लौटकर गांव जा रही आंगनवाड़ी कार्यकत्री से गांव टोंगलपुर के पास बाइक सवार लुटेरे 40, 000 रुपयों से भरा बैग और कुंडल लूट कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुष्पा देवी पत्नी किशनवीर सिंह निवासी गांव मईखेड़ा थाना सिकंदराराऊ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आंगनवाड़ी में कार्यकत्री हैं। शनिवार को वह घर से मीटिंग हेतु सिकंदराराऊ गई थी । वहां से 2:00 बजे अपने घर के लिए टेंपो से नगला डुकरिया बंबा पर उतरकर बंबा के सहारे सहारे अपने घर जा रही थी । दोपहर 2:45 बजे के करीब जैसे ही गांव टोंगलपुर के सामने पहुंची तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आए और झपट्टा मारकर उसका बैग छीन लिया तथा कुंडल झपट्टा मारकर ले लिया। बैग में स्टेट बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रम कार्ड, पति का आधार कार्ड तथा आंगनवाड़ी का कार्ड और 40,000 रुपये नगद रखे हुए थे। लुटेरे बैग लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर नगला डुकरिया की तरफ तेजी से भाग गए। उक्त दोनों युवक मेरे गांव में भैंस खरीदने के लिए आते थे। जिससे पीड़िता ने उन्हें पहचान लिया जो कि मारहरा क्षेत्र के हैं।

 पत्नी से विवाद होने पर ससुर तथा सालों ने पीटा

 सिकंदराराऊ पति से विवाद होने पर पत्नी ने फोन करके मायके वालों को बुला लिया। मायके वालों ने लाठी-डंडों व सरियों से पीटकर पति व ससुर को घायल कर दिया और उसकी पत्नी एवं बच्चों को अपने साथ ले गए। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। विजयपाल पुत्र रामचंद्र निवासी मोहल्ला गढ़ी बुंदू खां ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसका बेटा गौरव कुमार का 21 अप्रैल को घरेलू बातों को लेकर अपनी पत्नी पूनम से विवाद हो गया था । इस कारण पूनम ने फोन करके मायके से अपने पिता सूरजपाल, भाई अरविंद व विनोद एवं चचेरे भाई रवि निवासी मोहल्ला गोविंदपुरी थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज को बुला लिया। जिनके हाथों में लाठी, डंडा व सरिया आदि थे और आते ही उक्त लोगों ने मुझे वह गौरव को लाठी-डंडों व सरियों से मारपीट करके घायल कर दिया। गौरव को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पिटाई के कारण गौरव के टांग की हड्डी टूट गई है। उपरोक्त आरोपित गंदी गंदी गाली देकर व जान से मारने की धमकी देकर पुत्रवधू पूनम और दो बच्चों को अपने साथ ले गए हैं।

नामजदों ने महिला और उसके बच्चों को पीट कर किया घायल 

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बैरागी में खेत के बंटवारे को लेकर चार नामजद लोगों ने एक महिला और उसके दो बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। मीरा देवी पत्नी हरवीर बघेल निवासी गांव नगला बैरागी थाना सिकंदराराऊ ने रिपोर्ट लिखाई है कि 24 अप्रैल को शाम 7:00 बजे पीड़िता अपने पुत्र अमित व पुत्री अनीता के साथ खेत पर बैठी थी। उसी समय मुन्नालाल पुत्र महाराज सिंह एवं अमन, पवन, रिंकू पुत्रगण मुन्नालाल बघेल निवासी गण गांव नगला बैरागी खेत पर आए और खेत के बंटवारे को लेकर गाली गलौज करने लगे, जब पीड़िता ने गाली देने से मना किया तो उसको लात घूँसों व लाठी-डंडों से मारा पीटा । जिससे पीड़िता घायल हो गई, जब पीड़िता के बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उनको भी मारपीट करके घायल कर दिया और उक्त चारों लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। यह लोग पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं।

मामूली बात पर चले लाठी-डंडे , महिला समेत तीन घायल  

सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौखेल में मामूली बात पर लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए । सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मोहल्ला नौखेल में किसी बात को लेकर दो पक्षों में आपस में मारपीट हो गई और जमकर लाठी-डंडे चले । जिसमें हाफिज 55 वर्ष, सानू 35 वर्ष तथा सानू की पत्नी गुलफ्सा 35 वर्ष घायल हो गए । घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

रोडवेज बस की टक्कर से खीरा विक्रेता का ठेला छतिग्रस्त 

सिकंदराराऊ सोमवार को नगर के पंत चौराहे के निकट फर्रुखाबाद डिपो की वातानुकूलित बस ने एक ठेले को टक्कर मार दी। जिससे ठेले पर रखे खीरे बिखर गए और ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। खीरे बेचने वाला युवक घायल हो गया । सोमवार की दोपहर को एक युवक ठेले पर खीरे रखकर स्थानीय पंत चौराहे के पास बेच रहा था। तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस वहां से गुजरी, बस ने ठेले को टक्कर मार दी , जिससे युवक के पूरे सड़क पर बिखर गए व ठेला क्षतिग्रस्त हो गया तथा वह युवक घायल हो गया। चालक रोडवेज बस को वहां से भगा ले गए ।तत्पश्चात पीड़ित युवक सके उपरांत बस ने ऑटो की सहायता से पीछा करके रोडवेज बस को अलीगढ़ रोड पर मिश्री होटल के सामने पकड़ लिया। परंतु बस को चालक द्वारा ना रोके जाने पर ठेले वाला हाथ में पत्थर लेकर अपनी जान की परवाह न करते हुए बस के आगे खड़ा हो गया । फिर भी बस को ना रोका तो ठेले वाले ने पत्थर को उसकी ओर फेंकने का प्रयास किया। चालक ने बस को रोक लिया और दोनों में विवाद शुरू हो गया। काफी देर बाद लोगों के समझाने के बाद बस परिचालक द्वारा ठेले वाले को नुकसान का पैसा देकर उसे भेज दिया और बस दिल्ली के लिए रवाना हो गई ।

लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से किया कैम्प का आयोजन

 सिकंदराराऊ  जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन मेें नगरीय निकायों में लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर पालिका परिषद कार्यालय प्रांगण में कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जनता को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु नगर पालिका, समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, दिव्यांग जन तथा अन्य विभागों द्वारा काउन्टर लगाकर जनता को लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु कार्यवाही की गयी। जिसमें 106 लाभार्थीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें से 106 लाभार्थियों के पंजीकरण कराये गये, पूर्ति विभाग 12, दिव्याग कल्याण विभाग 24, समाज कल्याण विभाग 30, पीएम स्वनिधि के 40 आवेदन सम्मलित है। उपरोक्त लाभार्थीपरक योजना के अन्तर्गत आगामी 30 अप्रैल को पुनः कैम्प का आयोजन नगर पालिका परिषद सि0राऊ कार्यालय प्रागण में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ आयोजित किया जायेगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुमन ने किया गांव बाजीदपुर में अंबेडकर शोभायात्रा का उद्घाटन

 सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव बाजीदपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर का 131 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गांव में डॉक्टर अंबेडकर पार्क से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसका उद्घाटन फीता काटकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने किया । इस अवसर पर श्री सुमन ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों को सम्मान से जिंदा रहने का रास्ता बताया। न सिर्फ भारत अपितु पूरी दुनिया बाबा साहब का स्मरण श्रद्धा पूर्वक करती है। वह महामानव थे तथा समता के पक्षधर थे । शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ युवाओं की टोलियां द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शोभायात्रा में अनेक झांकी प्रदर्शित की गई। शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया, कि वे शिक्षा को अपना हथियार बना कर सफल जीवन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उच्च पदों पर आसीन हो। इस अवसर पर अंबेडकर मेला कमेटी के अध्यक्ष सियाराम, भगवती प्रसाद, अंगूर सिंह, थान सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र जाटव, धर्मेंद्र...

करो योग, रहो निरोग के नारे के साथ पुलिस लाइन एटा में आयोजित हुआ योग प्रशिक्षण, पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों ने लिया बढ़चढ़ 

  करो योग, रहो निरोग के नारे के साथ पुलिस लाइन एटा में आयोजित हुआ योग प्रशिक्षण, पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा* आज दिनांक 24.04.2022 को प्रातः काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन प्रांगण में योग सेवा समिति एटा के अध्यक्ष श्री यशवीर सिंह एडवोकेट द्वारा योग के बारे में प्रशिक्षण कर रहे रिक्रूटो द्वारा जवानों एवं उनके परिवारों को योग के बारे में बताया गया वह योग की महत्ता का प्रकाश डाला गया , इस अवसर पर पुलिस लाइन के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अलीगंज पर समस्त अधिकारी  महिला बीट आरक्षी   एन्टी रोमियों टीम की मीटिंग की गई तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत 

  अलीगंज पर समस्त अधिकारी  महिला बीट आरक्षी   एन्टी रोमियों टीम की मीटिंग की गई तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओंबालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों एवं बस स्टैंड आदि पर महिलाओं/बालिकाओं से संवाद स्थापित कर अभियान से जुड़े सभी के संबंध में जागरूक करने के लिऐ निर्देशित किया गया तथा स्वयं एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज महोदय द्वारा भी थाना अलीगंज की एन्टी रोमियो टीम के साथ ग्राम कैल्ठा में महिलाओं/बालिकाओं से संवाद स्थापित कर अभियान से जुड़े सभी पहलुओं के संबंध में जागरूक किया।

 एट सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव के घर पर पुलिस की छापामार कार्यबाही , सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव के घर पर की गई छापामार

  एट सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव के घर पर पुलिस की छापामार कार्यबाही , सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव के घर पर की गई छापामार कार्यबाही , सपा के पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए की गई छापामार कार्यबाही , जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव के पति है जुगेंद्र सिंह यादव , कुछ दिन पूर्व हुई थी सपा नेताओं के खिलाफ गैंगस्टर में एफ आई आर दर्ज , जिला प्रशासन पूर्व विधायक रामेश्वर यादव , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को कर चुका है भूमाफिया घोषित , सीओ सिटी कालू सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए मारा छापा , कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित रामेश्वर सिंह यादव व जुगेन्द्र सिंह यादव के घर पर दी गयी दविश।

असंतुलित मोटरसाइकिल गिरने से दो युवक हुए घायल सिकंदराराऊ

   सिकंदराराऊ  एटा रोड स्थित गांव टोली के पास एक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। कन्नौज जिला के थाना सियोरी अंतर्गत गांव सकराबाद निवासी इंद्रवीर 28 वर्ष रामसिंह एवं शिवम 24 वर्ष पुत्र अजय पाल नोएडा की किसी कंपनी में काम करते हैं । शनिवार की रात्रि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही सिकंदराराऊ कोतवाली के अंतर्गत एटा रोड स्थित गांव टोली के पास पहुंचे तो अचानक उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई । जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 हसायन क्षेत्र पंचायत की बैठक में हुआ विधायक का स्वागत

 सिकंदराराऊ ब्लॉक परिसर हसायन में एक बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ पीलू भैया की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ पीलू भैया ने मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।बैठक में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए विकाश कार्यों के अलावा आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह जी द्वारा जो विकास कार्य क्षेत्र में कराए गए हैं, वे सराहनीय हैं। अगर कहीं मेरी आवश्यकता पड़ेगी तो मैं हर कदम पर उनके सहयोग के लिए तैयार हूँ। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ पीलू भैया ने कहा कि विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के कराए गए हैं। प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए आगे भी विकास कार्य होते रहेंगे। बैठक में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने 15 वें वित्त आयोग एवं पंचम राज्य वित्त के साथ मनरेगा के बजट पर प्रकाश डालते हुए आग...

पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक सिकंदराराऊ 

पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में महिलाओं तथा बालिकाओं के सुरक्षार्थ एन्टी रोमियो टीम व कोतवाली पुलिस द्वारा , मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर बालिकाओं व छात्राओं ओर महिलाओं से वार्ता करके महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बैद्य के निर्देशन में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत रविवार को थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन करके महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया । इस दौरान स्कूल का स्टाफ एवं स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं। महिला कांस्टेबल रुबीना एवं पूजा यादव ने यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं पुलिस के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया । इसी क्रम में उपस्थित छात्राओ...

कासगज/ एसपी ने थाना दिवस मैं सुनी फरियादी की समस्या 

थाना दिवस पर पुलिस कप्तान ने सुनी समस्याऐ एंकर -- सूबे के मुख्यमंत्री योगी जी कानून व्यवस्था को लेकर काफी कड़े तेवर अपना रहे हैं, जनता को सुलभ और सस्ता न्याय दिलाने को लगातार शासन प्रशासन के द्वारा तहसील दिवस और थाना दिवस का आयोजन कर फरियादियों की फरियाद सुनकर जल्द निस्तारण करने के आदेश जारी कर दिये गए हैं, इसीक्रम मैं आज कासगंज के पुलिस कप्तान रोहन पी ब्रोत्रे ने जनपद की कोतवाली कासगज व सोरों पर जनता की समस्याओं को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश जारी किये हैं, पर थाना दिवस पर जनपद के किसी भी कोतवाली व थाने पर डीएम एडीएम एसडीएम तहसीलदार व राजस्व विभाग के आलाधिकारी नदारद होने के कारण अधिकांश मामले लंबित हो रहे हैं,। शासन के निर्देशन मैं दोनोँ ही दिवस पर पुलिस व प्रसाशनिक व राजस्व के आलाधिकारी मौजूद होने चाहिए पर राजस्व विभाग द्वारा थाना दिवस पर केवल लेखपाल भेजे जाते है ऐसे में इस दिवस पर पुलिस से संबंधित शिकायत तो निस्तारित होती है वहीं राजस्व से संबंधित मामले लटके रहते हैं ।जिनका निस्तारण न होने के कारण गांव मैं मारपीट हत्या जैसी घटनाएं दिन प्रतिदिन हो रही है।आज जनपद के समस्त...

*एटा ~ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस ने कसी कमर, एसएसपी एटा तथा समस्त क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारियों द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों में मॉक ड्रिल कर जनमानस को कराया सुरक्षा का एहसास।* आगामी त्योहारों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा 

 *एटा ~ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस ने कसी कमर, एसएसपी एटा तथा समस्त क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारियों द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों में मॉक ड्रिल कर जनमानस को कराया सुरक्षा का एहसास।* आगामी त्योहारों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के साथ-साथ एएसपी एटा तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्र में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए भीड़भाड़ वाले बाजारों में मॉक ड्रिल किया गया। एसएसपी एटा द्वारा बताया गया कि जनपदीय पुलिस हर परिस्थिति के लिए तैयार रहे। इसके साथ साथ उपद्रवियों को पकड़ने, दौड़ने और बचाव करने का तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को नियंत्रण करते समय सावधानी रखना जरूरी है। आगामी त्योहारों के दौरान व्यवस्था में बाधा डालने वाले आसामजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस हर तरीके से तैयार है।

 एंटी रोमियो टीम एवं कोतवाली पुलिस ने राज कमल पब्लिक स्कूल में महिला सुरक्षा को लेकर किया छात्राओं को जागरूक

 सिकंदराराऊ पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में महिलाओं तथा बालिकाओं के सुरक्षार्थ एन्टी रोमियो व थाना पुलिस द्वारा राजकमल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर बालिकाओं छात्राओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बैद्य के निर्देशन में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत शनिवार को थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा राजकमल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन करके महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया । इस दौरान स्कूल का स्टाफ एवं स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने -अपने सीयूज नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया । इसी क्रम में उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित था...

रतनपुर कृषि फार्म के पास स्विफ्ट कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल 

सिकंदराराऊ अलीगढ़ रोड पर गांव रतनपुर के पास एक रोडवेज बस ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार दो बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए तथा बस की टक्कर से कार सड़क के किनारे खेत में चली गई। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सासनी गेट अलीगढ़ निवासी डॉ संजीव कुमार 35 वर्ष, उत्कर्ष 30 वर्ष, शगुन गुप्ता 35 वर्ष एवं निधि 33 वर्ष एवं दो बच्चे स्विफ्ट कार में सवार होकर सिकंदराराऊ से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे । जैसे ही उनकी कार रतनपुर कृषि फार्म के पास पहुंची तो सामने से तीव्र गति से आ रही रोडवेज बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। रोडवेज बस की टक्कर से कार सड़क से दूर एक खेत में जा गिरी। जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया एवं कार सवार सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई । सूचना पर कोतवाली पुलिस तथा एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनको प्राथमिक उपचार के पश्चात अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया ह...

थाना समाधान दिवस में आई 3 शिकायतें , सीओ ने दिए निस्तारण के निर्देश

   सिकंदराराऊ शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार सुशील कुमार एवं सीओ सुरेंद्र सिंह द्वारा सिकंदराराऊ कोतवाली पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं कानूनगो, लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासन के कर्मचारीगण मौजूद रहे । इस अवसर पर 3 शिकायतें आई जिनमें से एक का अभियोग पंजीकृत करा कर तत्काल निस्तारण कर दिया गया और दो राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिए गए । तत्पश्चात सीओ सुरेंद्र सिंह द्वारा थाने के शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर निस्तारित हो चुकी शिकायतों के सम्बन्ध में फीडबैक लिया गया तथा सम्बन्धित को कोतवाली पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया और जनता क...

डोर टू डोर कार्यक्रम चलाकर स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावकों को किया जागरूक 

 सिकंदराराऊ सर्व शिक्षा एवं स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत संविलियन विद्यालय नगला शीशगर नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका यासमीन फातिमा ने मोहल्ला मटकोटा ऊंची गली में जाकर डोर टू डोर संपर्क करते हुए लोगों को बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए जागरूक किया । उन्होंने अभिभावकों को एकत्रित कर के स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों को अधिक से अधिक स्कूल में प्रवेश कराने एवं सरकार से बच्चों को मिलने वाली अनेक सुविधाओं के बारे में बताया और जागरूक करते हुए कहा कि हमारे स्कूल के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं निशुल्क ड्रेस, बैग, जूते मोजे आदि सामान के लिए अभिभावकों के खाते में धन आता है और सभी छात्र छात्राओं के लिए मिड-डे-मील ही दिया जाता है । यासमीन फातिमा ने कहा कि शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढी़ है । 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे जो विद्यालय में नहीं जाते हैं या ऐसे छात्र जिनका विद्यालय में नामांकन हुआ था, किसी कारणवश घर बैठ जाते हैं। उनको स्कूल में भेजना व नवीन प्रवेश कराने पर सहयोग की अपील की गई।

20 बच्चों को लगाई गई कोविड वैक्सीन 

 सिकंदराराऊ पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरिया में 12 से 14 वर्ष के छात्र- छात्राओं को कोविड़-19 की वैक्सीन लगाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरिया में सी.एच. एस. राजपाल सिंह के द्वारा 12 से 14 वर्ष के छात्र-छात्राओं को कोविड़-19 की वैक्सीन लगाई गई । इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 45 छात्र- छात्राओं में से 11 छात्र एवं 9 छात्राओं को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। शेष बच्चों को आगामी तिथि में कोरोना वैक्सीन लगवा दी जाएगी। इस अवसर पर पुष्पेंद्र वज्र, देवेश शर्मा, मंजू शर्मा आंगनवाड़ी, डॉ पवन शर्मा, कृष्ण कांत कौशिक, धर्मेन्द्र कुमार त्यागी, बंटी जाटव,ओमवीर सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।

 सिकंदराराऊ में बलवा नियंत्रण के लिए किया गया मॉक ड्रिल अभ्यास 

   सिकंदराराऊ पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा आकस्मिक परिस्थितियों व आगामी त्यौहार के दृष्टिगत दंगा और बलवा नियंत्रण के लिए नगर क्षेत्र में फ्लैगमार्च करते हुए मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अचानक नगर में बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स की कवायद को देखकर लोग किसी अनहोनी घटना को लेकर आशंकित हो गए। शनिवार को दोपहर बाद अचानक कोतवाली तथा आसपास की पुलिस चौकियों का पुलिस फोर्स कोतवाली पर एकत्रित हुआ और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर में माक ड्रिल अभ्यास की शुरुआत की गई। आकस्मिक परिस्थितियों व आगामी त्यौहार के मद्देनजर दंगा और बलवा नियंत्रण के लिए नगर में फ्लैगमार्च करते हुए मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया तथा दंगाइयों व बलवाईयों से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को बताया कि आधी अधूरी तैयारी के साथ कोई न जाएं, अपने पास सुरक्षा के उपकरण रखें ।मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मिय...