सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । कोतवाली पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली में पीड़िता किशोरी की मां ने दो सगे भाइयों पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने कहा था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री गुरुवार की सुबह 9 बजे करीब सामान खरीदने को गई थी। उसी दौरान पुत्री को घर ले जाकर उसके साथ दोनो ने दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी सौरभ व जसवंत उर्फ छोटू पुत्रगण कृष्ण कांत निवासी मोहल्ला ललता गेट पुरदिलनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । जहाँ से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि एक महिला की सूचना पर तत्काल थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा मय फोर्स के मौके पर पहुँचकर घटना के बारे में जानकारी कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । परिजनों की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में नामजद अभियोग पंजीकृत करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भिजवाया गया। घटना के संबंध में अभियुक्तों की डीएनए प्रोफाइलिंग कराकर फॉरेंसिक जांच हेतु फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है । पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें