सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला नौखेल स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर पर आयोजित भंडारे के दौरान घी से भरी कढाई अचानक पलट गई। जिसकी चपेट में आकर तीन महिलाओं समेत चार लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। घटना से मन्दिर परिसर में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर कस्बा के मोहल्ला नोखेल स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर पर भंडारे का आयोजन हो रहा था। उसी दौरान गैस पर रखी घी से भरी कढाई अचानक गिर गई। जिससे वहां पूड़ी बेल रही 60 वर्षीय किरन देवी पत्नी नोबत सिंह निवासी नगला शीशगर , जावित्री पत्नी जसवंत उम्र 50 वर्ष निवासी मोहल्ला नोखेल , किरन प्यारी पत्नी पन्ना लाल उम्र 40 वर्ष निवासी मोहल्ला बगिया बारहसैनी व चन्द्र प्रकाश पुत्र अतर सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी मोहल्ला नोखेल घी से झुलस कर घायल हो गए। घटना से मन्दिर परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों द्वारा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को घर भेज दिया।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें