सिकंदराराऊ गत वर्षो की भांति इस बार भी नगर में हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मोहल्ला नौखेल स्थित हनुमान मंदिर से विशाल एवं भव्य हनुमान शोभायात्रा निकाली जाएगी । जिसकी तैयारियां आयोजकों द्वारा जोर-शोर से शुरू कर दी गई है । यह जानकारी हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक डॉ भगवती प्रसाद माहौर ने उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय के आवास पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष और बच्चे सहभागिता करेंगे । मेला में अनेक मनमोहक झांकियां शामिल होंगी तथा विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप अपने नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करेंगे। यह एक अभूतपूर्व आयोजन होगा, जिसमें पूरा नगर हनुमान जी की भक्ति से सराबोर नजर आएगा। इस अवसर पर विपिन वार्ष्णेय, जयपाल सिंह चौहान, चेतन शर्मा, विकास वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय ,मनोज वार्ष्णेय ,रानू चौहान, हेमंत माहेश्वरी, देवेंद्र गुप्ता, दीपक सक्सेना, विजय पेंटर आदि ने 16 अप्रैल को आयोजित हनुमान शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए नगर के सनातन व धर्मप्रेमी सज्जनों से आह्वान किया है।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें