सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गत 5 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट लगाई थी कि अभियुक्त गिरंद पुत्र लेखराज यादव निवासी गांव फरीदाबाद थाना सिकंदराराऊ पीड़िता की 15 वर्षीय पुत्री को अपने रिश्तेदारों के सहयोग से भगा कर ले गया है। इस तहरीर के आधार पर गिरंद पुत्र लेखराज यादव निवासी फरीदाबाद सिकंदराराऊ हाथरस एवं रश्मि पत्नी दानवीर व दानवीर पुत्र राजपाल निवासी गण नगला झंडू थाना जलेसर जिला एटा एवं गिरंद के मामा का लड़का हसन पुत्र भूरे निवासी वाई का नगला थाना पिलुआ जिला एटा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था । जिसमें उक्त मुकदमे में पोक्सो एक्ट तथा दुष्कर्म की धारा की बढ़ोतरी की गई तथा विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर गिरंद के अन्य सहयोगियों की नामजद की गलत पाई गई । बुधवार को पुलिस ने वांछित अभियुक्त गिरंद को मुखबिर की सूचना पर पंत चौराहे के पास स्थित प्रतीक्षालय से गिरफ्तार कर लिया।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें