सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 श्री अक्रूर जी महाराज जयंती समारोह में किया गया वरिष्ठ जनों को सम्मानित 

 


सिकंदराराऊ कुल प्रवर्तक वार्ष्णेय शिरोमणि श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर वार्ष्णेय धर्मशाला नौरंगाबाद पश्चिमी सिकंदराराऊ में बड़ी धूमधाम से अक्रूर जी महाराज की जयंती समारोह आयोजित किया गया । समारोह में सर्वप्रथम वार्ष्णेय समाज की महिलाओं द्वारा धार्मिक भजन गायन की प्रस्तुति दी गई जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया । सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उसके बाद समाज के अति विशिष्ट बुजुर्ग जन जितेंद्र पाल वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय ,सोहनलाल वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, देवेंद्र वार्ष्णेय, कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, सुभाष वार्ष्णेय , फणींद्र वार्ष्णेय ,प्रभात वार्ष्णेय, बिपिन बिहारी वार्ष्णेय, गोपाल किशोर वार्ष्णेय , राकेश वार्ष्णेय एटा, डीसी गुप्ता, शिरोमणि वार्ष्णेय का भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र पाल वार्ष्णेय ने की। समाजसेवी अनिल कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए । जिससे समाज में एकता का संदेश जाए। व्यापारी नेता पूर्व अध्यक्ष वार्ष्णेय मंडल विपिन वार्ष्णेय ने समाज के युवाओं से आव्हान किया कि वह आगे आएं और युवा शक्ति को मजबूत करते हुए समाज को मजबूती प्रदान करें। वार्ष्णेय मंडल के अध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता ने कहा कि समाज के वृद्धजनों के सम्मान करने से बहुत खुशी की अनुभूति हो रही है। वार्ष्णेय मंडल के महामंत्री एवं कार्यक्रम के संचालनकर्ता मुकुल गुप्ता ने पधारे हुए सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज के वृद्धजन ही हमारी पहचान हैं और इन्हीं से हमारा अस्तित्व है। कार्यक्रम में समाज के वृद्धजन एवं पधारे माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, माहौर वैश्य समाज व जैन समाज के अतिथियों का भी स्वागत किया गया। स्वागतकर्ताओं में प्रमुख रूप से फणींद्र वार्ष्णेय ,शरद गुप्ता, दिनेश वार्ष्णेय, कैलाश वार्ष्णेय, अभिषेक राजा जी, विष्णु वार्ष्णेय ,अमित धारा वाले, वैभव वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, नितिन सरियामिल, सागर वार्ष्णेय , विष्णु वार्ष्णेय प्रेस वाले, अमित सरियामिल, दिव्यांशु वार्ष्णेय, अश्वनी वार्ष्णेय, सुयुष वार्ष्णेय, परीक्षित वार्ष्णेय, अमूल वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, नितिन कोचिंग सेंटर, नवरत्न वार्ष्णेय, विनीत वार्ष्णेय, हरीश मोहन गुप्ता , जॉनी वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता , संजय कोचिंग, कन्हैया वार्ष्णेय, दाऊ दयाल वार्ष्णेय , गोविंद वार्ष्णेय आदि ने सभी का स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...