सिकंदराराऊ बुधवार की रात्रि उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने क्षेत्र के गांव ईशेपुर में छापा मारकर अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़ लिए । खनन कर रहे लोग ट्रैक्टर छोड़कर भाग जाने में सफल रहे। एसडीएम अंकुर वर्मा को करीब रात 10:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कासगंज रोड स्थित गांव ईशेपुर में कुछ उक्त लोग ट्रैक्टर एवं जेसीबी द्वारा मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं । सूचना मिलते ही एसडीएम अंकुर वर्मा मौके पर पहुंच गए। उनकी गाड़ी को आता देख खनन कर रहे लोग मौके से भाग निकले। दो ट्रैक्टर मिट्टी से भरे हुए थे। जेसीबी पकड़ने का प्रयास किया परंतु जेसीबी को चालक भगा ले जाने में सफल रहा। लेकिन मौके पर एसडीएम ने दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जेसीबी की माध्यम से अवैध खनन किए जाने का मामला दर्ज कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने खनन माफियाओं को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि माफिया क्षेत्र में खनन का काम बिल्कुल बंद कर दें। अगर किसी भी स्थान पर खनन होते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें