सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव टीकरी कला में डॉ अंबेडकर जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई । इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने भारत रत्न डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला । उन्होंने उपस्थित लोगों से बाबा साहब के आदर्शों का अनुसरण करने का आव्हान किया। इस मौके पर बृज बिहारी कौशिक, धर्मेंद्र सिसोदिया ,वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार प्रधान , सुरेंद्र मास्टर, राम बहादुर सिंह , राजपाल सिंह, दिलीप ठाकुर, संजू शर्मा , राजवीर सिंह पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें