नगर पंचायत पुरदिल नगर की बोर्ड बैठक सम्पन्न

पुरदिलनगर। 

 नगर पंचायत पुरदिलनगर के मीटिंग हाल में अध्यक्ष हर्षकान्त कुशवाहा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आहुत की गयी। जिसमें नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विचार, प्रकाश व्यवस्था पर विचार, नगरीय पेयजल व्यवस्था पर विचार, विकास कार्यों पर विचार, तालाब सौन्द्रीयकरण पर विचार, नगरीय जल निकासी पर विचार, अन्त्येष्टि स्थल सौन्द्रीयकरण पर विचार, उपविधि पर विचार, पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना (ब्याज रहित ऋण) एवं अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये। 

 बैठक में अधिशासी अधिकारी  संदीप सारस्वत एवं  ममता देवी सभासद,  महावीर सभासद, रूबी जाटव सभासद,  पंकज कुमार सभासद, गोरीशंकर सभासद,  ममता देवी सभासद,  ऋषिकान्त सभासद,  भूपेन्द्र चौधरी सभासद,  विनीत कुमार सभासद,  सबा नाज सभासद,  मुनीर अहमद सभासद, तहसीन खां सभासद,  मो० रजा सभासद, विनय कुमार राघव लिपिक एवं अन्य कार्यालय कर्मचारीगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बोर्ड बैठक शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुयीं तथा अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा बोर्ड बैठक में उपस्थित समस्त सभासदगणों को धन्यवाद दिया गया।



@@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2