सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला विजन में नवरात्रि के उपलक्ष में विशाल देवी जागरण एवं मां काली की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया तथा मां काली की आरती उतारी। शोभा यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्ति से सराबोर हो गया और मां काली के जयकारे गुंजायमान होते रहे। रात्रि के समय राजकमल जागरण पार्टी द्वारा विशाल देवी जागरण किया गया। जिसमें कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर जसवीर सिंह ,सतीश चंद्र यादव, पूरन सिंह, मोहरमल सिंह आदि मौजूद रहे।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें