सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए एक अभियुक्त को कासगंज रोड नगला अदू मोड़ से गिरफ्तार करके गुरुवार को जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के मुताबिक 27 जनवरी 2022 को अनुज कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी गांव तुर्तीपुर थाना सिकंदराराऊ ने एक राय होकर लाठी, डंडा ,सरिया व धारदार हथियार से पुरानी रंजिश को लेकर उसको गाली गलौज करने एवं जान से मारने के लिए से फरसा से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर देने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी । जिसमें बीला उर्फ अरविंद, सतेंद्र, अखिलेश, पिंटू , विपिन निवासी गण गांव निहालपुर तथा तीन चार अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था । अभियोग की विवेचना के दौरान अभियुक्त राजू यादव पुत्र मुरली निवासी गांव निहालपुर का नाम प्रकाश में आया है। जिसे गुरुवार को दोपहर 11:30 बजे मुखबिर की सूचना पर नगला अदू मोड़ कासगंज रोड से गिरफ्तार किया गया । उक्त मामले में पुलिस बीला उर्फ अरविंद, अखिलेश और पिंटू को पहले ही जेल भेज चुकी है। अब सतेंद्र तथा विपिन की गिरफ्तारी शेष है।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें