सिकंदराराऊ - स्थानीय रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 131 वां जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया । प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव के साथ बाबा साहब के छवि चित्र पर फूल माला पहनाकर दीप प्रज्वलित किया। बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने कहा कि हम बाबा साहब को तो मानते हैं लेकिन उनके बताए हुए रास्तों पर नहीं चलते । बाबा साहब ने पढ़े लिखे और सभ्य समाज का सपना देखा था तथा नशा मुक्त भारत के लिए उन्होंने अपनी पुस्तकों में प्रेरणा दी है। किंतु हम उनके अनुयाई होते हुए भी उनके बताए हुए रास्ते पर नहीं चलते हैं, यही हमारे दुख का कारण है। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के चरित्र पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टोड़ी सिंह गौतम, रघुवीर सिंह , सुभाष चंद्र, संजीव चौहान, अजय चौहान, रिंकू यादव, कमलेश पुंडीर, गुंजन नागर , प्रीति यादव, प्रीति कुमारी ,अंजलि चौहान , नेहा कुमारी आदि मौजूद थे।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें