सिकंदराराऊ सीएनजी से वाहन चलाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। बुधवार को हाथरस विधायक अंजुला माहौर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने अलीगढ़ रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर रिलायंस जिओ के देश के पहले सीएनजी पंप का उद्घाटन फीता काटकर एवं पूजा अर्चना करके किया। इसके बाद अब वाहन चालकों को सीएनजी की सुविधा मिलेगी। विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि अब सीएनजी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों को सीएनजी गैस के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा । रिलायंस बीपी का देश का पहला सीएनजी पंप हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ में शुरू हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा देश में प्रदूषण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सीएनजी वाहनों को उत्साहित करने को प्राथमिकता दी है। अब तक पीएनजी का कोई पंप न होने के कारण जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस अवसर पर उपजिला अधिकारी अंकुर वर्मा, पंकज गुप्ता ,श्याम बिहारी अग्रवाल, शैलेंद्र गौड़, नीरज वैश्य , राजू सूफी, अजय प्रताप जादौन, ब्रजमोहन गुप्ता आदि मौजूद थे।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें