उत्तर प्रदेश में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शुक्रवार से घर-घर दस्तक अभियान की शुरुआत हो गई। यह मुहिम 30 अप्रैल तक चलेगी।एटा सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के तहत आशा स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर संचारी रोगों से ग्रस्त मरीजों की पहचान कर रही हैं और इन रोगों से बचाव के तरीके के बारे में लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। वहीं अलीगंज चिकितसधीक्षक डॉ रंजीत राजपूत ने बताया कि गत दो अप्रैल से संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। इसके तहत जापानी इंसेफलाइटिस (जेई), डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसे रोगों के इलाज और बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 15 अप्रैल दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हर रविवार को 'मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले' का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें संचारी रोगों के उपचार की सुविधा दी जा रही है तथा लोगों को बचाव के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें