सिकंदराराऊ उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने पंत चौराहा तथा जीटी रोड एवं नगर के बाजार में व्याप्त अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है । उन्होंने पंत चौराहे के आसपास के दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि सभी दुकानदार अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ तहसील सभागार में एक बैठक बुलाई। जिसमें अतिक्रमण हटाने के लिए सहयोग देने की अपील की गई। उप जिलाधिकारी ने कहा है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आवागमन को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाया जाना आवश्यक है। सभी दुकानदार अतिक्रमण को समाप्त करने में सहयोग प्रदान करें । अपने अतिक्रमण को स्वयं हटा लें अन्यथा सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव महाजन , उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज पंडित, नवेद अहमद खान, दाऊ दयाल वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय ,नीरज वैश्य ,मीरा महेश्वरी, कमलेश शर्मा ,वंदना सक्सेना, विकास वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय ,जयपाल सिंह चौहान, राहुल वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, शशिवाला वार्ष्णेय आदि व्यापारी मौजूद थे।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें