सिकंदराराऊ सर्व शिक्षा एवं स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को संविलियन विद्यालय नगला शीशगर नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका यासमीन फातिमा गली मोहल्लों में जाकर नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन करके लोगों को जागरूक करने में जुटी है । उन्होंने नगला शीशगर गिहारा बस्ती में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और महिलाओं को एकत्रित करके नारी शिक्षा चौपाल आयोजित की। जिसमें सभी महिलाओं को शिक्षा संबंधी पंपलेट बांटे और 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे जो विद्यालय में नहीं जाते हैं या ऐसे छात्र जिनका विद्यालय में नामांकन हुआ था, किसी कारणवश घर बैठ जाते हैं। उनको स्कूल में भेजना व नवीन प्रवेश कराने पर सहयोग की अपील की गई। ताकि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा हो सके। यासमीन फातिमा ने घर घर जाकर बताया कि डीबीटी का कार्य शुरू होने जा रहा है। इधर बच्चों का एमडीएम खाद्यान्न भी राशन डीलर के यहां आ चुका है जो कि शीघ्र बांटा जाएगा। इसलिए सभी बच्चे प्रतिदिन विद्यालय पहुंचें।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें