सिंकंदराराऊ गांव खिटोली में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती का मेला का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह जाटव ने किया। इस अवसर पर पृथ्वीपाल , रणवीर सिंह ,अनिल कुमार , पवन एडवोकेट, सतीश गौतम , प्रशांत कुमार, हेमंत आदि मौजूद रहे। वहीं गाँव बाजीदपुर में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया और गढी बुन्दू खा में बाबा साहब का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। वहीं पायदापुर में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर केक काटा तथा बस्तोई में मेले का फीता काटकर बिजेंद्र जाटव पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने उद्घाटन किया। सुआ मोहनपुरा में मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर हर्शित जाटव, धर्मेंद्र प्रधान, महेश प्रधान, सतीश गौतम ,प्रशांत , मनोज , वीरप्रताप सिह आदि मौजूद रहे।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें