सिकंदराराऊ स्थानीय पंत चौराहा पर बीती रात्रि को अनियंत्रित गति से आ रही एटा डिपो की रोडबेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिसके फलस्वरूप बस क्षतिग्रस्त हो गई और बस में बैठी करीब दर्जन भर सवारियां घायल हो गई। घटना के बाद यात्रियों की चीख पुकार मचने लगी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलो को बस से बाहर निकलकर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। गुरुवार की रात्रि सवा बारह बजे करीब अलीगढ़ की ओर से एटा डिपो की एक रोडबेज बस आ रही थी। जैसी ही बस पंत चौराहे पर पहुँची। उसी दौरान बस के चालक को नींद की झपकी आ गई। जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे टकरा गई। जिसके परिणाम स्वरूप बस में सवार बदलूराम पुत्र देवी प्रसाद , रुचि पुत्री बदलूराम 18 वर्ष , शीला देवी पत्नी बदलूराम निवासीगण फर्रुखाबाद समेत दर्जनभर लोग घायल हो गए । हादसे के बाद बस में सवार लोगों की मदद के लिए चीख पुकार मचने लगी। घटना में बस भी क्षतिग्रस्त हो गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने बस में सवार लोगों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गतंव्य तक पहुँचाया ।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें