सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कपसिया में चोरों ने परचून की दुकान के दरवाजे का सरकोंडा तोड़कर हजारों रुपए का सामान और नकदी चोरी कर ली। सुबह होने पर जब दुकानदार ने दुकान खोली तो दुकान का हाल देखकर उसके होश उड़ गए। दिनेश शर्मा पुत्र सत्यवीर निवासी कपसिया की गांव में परचून की दुकान है। रोजाना की भांति रविवार की रात को वह अपनी दुकान के मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद करके पीछे के छोटे दरवाजे से ताला लगाकर घर गया था। सोमवार को सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो दुकान के छोटे दरवाजे का सरकोंडा खुला देख दंग रह गया। जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शातिर चोर दरवाजे के सरकोंडा को चोंडाकर दरवाजा खोल अंदर घुसकर अंदर से लगे मेन दरवाजे को खोलकर दुकान से एक कुंतल सरसों का तेल, गोल्डमोहर गुटखा, बिस्कुट, दाल, साबुन, बैटरी आदि कीमती सामान और गल्ले में रखे सोलह हजार रुपए की नकदी बड़ी आसानी से चुराकर ले गए। पीड़ित दुकानदार के अनुसार शातिर चोर दुकान से लगभग साठ हजार रुपए का सामान तथा गल्ले में रखी सोलह हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर गए।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें