सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भूतपूर्व सैनिकों, आश्रितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में हुई जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक

हाथरस।

 भूतपूर्व सैनिकों, आश्रितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चन्द्र ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों, समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि सैनिकों एवं उनके परिवारों की देखभाल करना केवल हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उनके हितों की रक्षा एवं समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सैनिकों से संबंधित कोई भी मामला लंबित न रखा जाए तथा सभी प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना का उद्देश्य ही सैनिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है, और जब यह बोर्ड अपने उद्देश्यों की पूर्ति करेगा, तभी इसकी वास्तविक सार्थकता सिद्ध होगी।

माह जनवरी, 2026 तक विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रघुवीर सिंह ने बताया कि थल सेना नौ सेना व वायु सेना से 14 सेवानिवृत्त सैनिको व 3 स्व सैनिकों की पत्नियों को पहचान पत्र जारी किये गये हैं। भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को उत्तर प्रदेश सरकार, केन्द्र सरकार व उनके उपक्रमों में घोषित कोटे में आरक्षण के तहत रोजगार दिलवाने के सम्बन्ध में 3 पूर्व सैनिकों का नाम डी.जी.आर दिल्ली को नौकरी हेतु संस्तुति किया गया है। सेवारत सैनिकों से प्राप्त 7 आवेदन पत्रों को पुलिस व प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिये प्रेषित किया गया। 5 भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों का सेना में भर्ती हेतु रिलेशन प्रमाण पत्र बनाने हेतु कार्यवाही की गयी। 8 पूर्व सैनिकों के आश्रितों को पारिवारिक पेंशन दिलाने हेतु कार्यवाही की गयी। 12 पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के आश्रितों को विभिन्न कोर्स में दाखिला हेतु आश्रित प्रमाण पत्र जारी किये गये। 5 भूतपूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों का पार्ट टू आर्डर कराये जाने की कार्यवाही की गयी। द्वितीय विश्व युद्ध (ww-II) के सैनिकों व उनकी पत्नियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देय धनराशि 6000 रुपये प्रति माह की दर से पेंशन का वितरण माह नवम्बर 2025 तक कर दिया गया है। जनपद के द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों उनकी पत्नियों की संख्या-04 है। कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की पत्नियों को रू० 7500 प्रतिमाह एंव माता पित्ता को रू० 5000 प्रतिमाह की दर से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन का वितरण माह अक्टूबर 2025 तक कर दिया गया है। जनपद के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों एवं माता-पिता की संख्या- 4 है। केन्द्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली से 3 पूर्व सैनिकों की पुत्रियों की शादी एंव पुनर्वास निधि द्वारा 1 पूर्व सैनिकों की विधया की पुत्री की शादी हेतु अनुदान रूपये एक-एक लाख रुपये की धनराशि दिलाये जाने की कार्यवाही की गयी। वित्तीय वर्ष 2025-28 में माह जनवरी तक 120 आश्रितों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा छात्रवृत्ति दिलवाई जाने की कार्यवाही की गयी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 पूर्व सैनिकों के अश्रितों को उत्तर प्रदेश सैनिक पुर्नवास निधि, राज्यपाल सचिवालय लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति दिलवाई जाने की कार्यवाही की गयी। पूर्व सैनिकों को 1 आश्रितों को आर्मी ग्रुप इन्स्योरेन्स द्वारा बीमा की धनराशि का लाभ दिलवाने की कार्यवाही की गयी।

इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर क्षेत्राधिकारी, कैप्टन धीरज कुमार, स्टेशन हैडक्वाटर मथुरा, जिला उद्योग अधिकारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...