सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकला रंग भरनी एकादशी मेला

सिकंदराराऊ । 

रंगभरनी एकादशी का मेला बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को निकाला गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरा नगर फागुनी रंगों और भक्तिभाव में डूब गया।  

   शोभायात्रा बारहसैनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ शुरू होकर चांदगढ़ी, ब्राह्मणपुरी, पुरानी तहसील रोड, बड़ा डाकखाना, दमदमा, नौरंगाबाद, हुरमतगंज, राठी चौराहा, गांधी तिराहा, चूड़ी मार्केट और जीटी रोड होते हुए पुनः बारहसैनी पर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में शामिल झांकियां, ऊंटों पर सवार होकर आए हुरियारे और वृंदावन की लठामार होली का जीवंत दृश्य लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल और पुष्पों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरा शहर "आज बिरज में होली रे रसिया" जैसे लोकगीतों और भजनों से गूंज उठा। रंगभरनी एकादशी के साथ ही सिकंदराराऊ में होली महोत्सव का आगाज हो गया है, जो अब रंगों के त्योहार तक चलेगा। इस भव्य आयोजन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी में प्रशासन ने लगातार मेले की निगरानी की।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2