महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन
शुक्रवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का प्राथमिक विद्यालय, बमनहार में हर्षोल्लास से समापन हुआ। यह विशेष शिविर आदरणीय प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल मार्गदर्शन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रभारत्व में 21 से 27 फरवरी तक आयोजित हुआ । इस सप्त दिवसीय विशेष शिविर हेतु बमनहार गांव और उसके प्राथमिक विद्यालय का चयन किया गया था। विशेष शिविर के आयोजन के क्रम में वोलियंटर ने सात दिन अलग-अलग थीम के आधार पर चयनित स्थल पर अनेक सेवा कार्य किए।
विशेष शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने अपने प्राध्यापकों की गरिमामई उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय, बमनहार में माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प-माल्यार्पण कर किया। विशेष शिविर के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स द्वारा अनेक कविता पाठ, गीत गायन, भजन गायन जैसे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए ।
इसके अतिरिक्त विकसित भारत' विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें डॉ. अज़ब सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। डॉ. अजब सिंह ने विकसित भारत के विज़न को साकार करने हेतु युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और कौशलयुक्त बनने को प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि भारत का सपना 2047 तक एक विकसित देश होने का गौरव प्राप्त करना है । देश का मकसद अपने डेमोग्राफिक डिविडेंड का फ़ायदा उठाना, तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना और अवसंरचना को बेहतर बनाना है, साथ ही असमानता, पर्यावरणीय स्थिरता एवं गवर्नेंस जैसी चुनौतियों का सामना करना भी है ।
विशेष शिविर के समापन दिवस पर प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी वॉलिंटियर्स के प्रयासों की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया ।
इसके अतिरिक्त प्राचार्या ने सभी वॉलिंटियर्स को समाज के अंतिम जन तक राष्ट्रीय सेवा योजना के परम उद्देश्य सेवा एवं श्रम साधना को ध्येय बनाकर अपना योगदान देने को प्रेरित किया । अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, प्राथमिक विद्यालय बमनहार की प्रधान अध्यापिका श्रीमती धनदेवी एवं अन्य अध्यापिका कांति देवी और सभी वॉलिंटियर्स का धन्यवाद ज्ञापन किया ।
इस सुअवसर डॉ. हिमांशु राय, अरवेश कुमार एवं अन्य जन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें