सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना मुरसान पुलिस एवं एन्टी थैफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में हथौडा मारकर एक महिला की सनसनीखेज हत्या की घटना का सफल अनावरण, एक हत्याभियुक्त गिरफ्तार एवं 1 हथौडा बरामद

हाथरस। 

थाना मुरसान पुलिस एवं एन्टी थैफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना मुरसान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कटैला में खेत पर हथौडा मारकर एक महिला की हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले एक हत्याभियुक्त को  गिरफ्तार किया गया तथा जिसके कब्जे से 1 हथौडा आलाकत्ल बरामद हुआ है। 

अवगत कराना है कि वादी चित्तर सिहं पुत्र हरिप्रसाद सिहं निवासी गाँव कटेला थाना मुरसान जनपद हाथरस ने थाना मुरसान पर सूचना दी कि मैं अपने खेत पर बने कोठरी व मन्दिर पर मौजूद था। छुट्टन उर्फ छोटेलाल पुत्र ताराचन्द निवासी ग्राम भकरोई थाना मुरसान ने मेरी माँ के सिर पर हथौडे से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरसान पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ से चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार हेतु अलीगढ रेफर किया गया । मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में घायल महिला उपरोक्त की  उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जिसके उपरांत मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई ।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में  घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मुरसान को निर्देशित किया गया तथा एन्टीथैफ्ट टीम को भी लगाया गया । जिसके क्रम में थाना मुरसान पुलिस एवं एन्टी थैफ्ट टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना मुरसान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कटैला के खेतों में एक महिला की हथौडा मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त छुट्टन उर्फ छोटेलाल को ग्राम भकरोई से गिरफ्तार किया गया है । जिसकी निशादेही पर आलाकत्ल एक हथौडा बरामद हुआ है ।  अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मुरसान पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...