सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चंद्र फार्म हाउस के पास हुई सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने दो हथियारों को किया गिरफ्तार

हाथरस। 

थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास हुई सनसनीखेज गोली मारकर हत्या की घटना में मात्र 24 घंटें के अन्दर 2 हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 2 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा, 2 खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त ईको कार बरामद हुई है। 

अवगत कराना है कि दिनांक 05.02.2026 को वादिया डौली कुमारी पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनाँक 05.02.2026 को उसका भाई अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद भारतीय सेना का सैनिक है । वह हाथरस न्यायालय से अपनी तारीख करके मित्र की कार से आगरा की तरफ आ रहा था । तभी चन्द्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार व मोटर साइकिल सवार लोगों द्वारा उसके ऊपर फायरिग कर दी । जिससे अखिलेश उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गयी । उक्त सूचना के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । 

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित 05 टीमों का गठन किया गया ।  पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु टीमों की ब्रीफिंग की गई ।   

जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमों के अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड, टेक्निकल इंटेलीजेन्स, सर्विलांस, करीब 290 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य श्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के अभिसंकलन से मात्र 24 घंटे के अन्दर थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आगरा अलीगढ रोड चन्द्रा फार्म हाउस के पास सनसनीखेज गोली मारकर हुई एक व्यक्ति की हत्या की घटना कारित करने वाले आरोपी  बॉबी उर्फ विशाल पुत्र रमेश चन्द्र व  राजा उर्फ राहुल निवासीगण ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस को कुरसण्डा मोड के पास गोरी गोपाल ढाबा से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा, 02 खोखा कारतूस 315 बोर व घटना मे प्रयुक्त 1 ईको कार संख्या UP85 BD 9135 सिलेटी रंग बरामद हुई है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 गिरफ्तार अभियुक्तगण बॉबी उर्फ विशाल व राजा उर्फ राहुल द्वारा जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि मृतक अखिलेश कुमार ने हमारी बुआ की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था, जिससे हमारे परिवार की समाज में बडी किरकिरी हो रही थी । मृतक अखिलेश उपरोक्त  से हम लोगों को भी खतरा था, इसी रंजिश के कारण हम लोगों ने अपने भाईयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। हमें जानकारी हुई कि अखिलेश दिनाँक 05.02.2026 हाथरस न्यायालय में किसी मुकदमे में तारीख पर आ रहा है । हम लोगों ने योजनानुसार रैंकी कर आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास हम लोगों ने अखिलेश उपरोक्त की गोली मार कर हत्या कर दी।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...